संदेश

biren singh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मणिपुर का विश्वास जीते यह अविश्वास प्रस्ताव

चित्र
मन की बात पूरे मनोयोग से करने वाले प्रधानमंत्री से देश मणिपुर की बात सुनना चाहता है। उसे इंतज़ार है कि प्रधानमंत्री अब तो अपनी चुप्पी तोड़ेंगे क्योंकि पूरी  दुनिया व्यवस्था के इस नंगेपन पर बात कर रही है। मुख्यमंत्री बिरेन सिंह जिनकी यह नैतिक ज़िम्मेदारी थी वे जब इस्तीफ़ा देने तो जाते हैं तब  महिलाओं का एक समूह उनके इस्तीफ़े को ही फाड़ देता है। हास्यास्पद मिसालों की फेहरिस्त में यह बेहद नई मिसाल है। अव्वल तो अब की सरकार का यूं भी इस्तीफों में कोई यकीन नहीं है। कोई नाकाम है  तब  बना रह सकता है या क्योंकि जब तक पार्टी को ऐसा नहीं लगता तब तक कुछ नहीं होता। अब जब  देश का एक राज्य जल रहा है, दो जनजातीय समूह एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं,बदले की भावना से स्त्रियां सरे आम नग्न की जा रही  है ,पुलिस बलवाइयों को हथियार दे रही  है,गर्भवती महिलाअपनी जान बचाने के लिए जंगलों में छिपती रही हैं, ऐसे में चुप्पी का ओढ़ लेना बेहद खतरनाक है। जब मणिपुरी अपनी हर पहचान मिटाकर केवल कुकी या मैतई पहचान  के साथ आमने-सामने हैं  देश की संसद में इस परिस्थिति  को सम्बो...