संदेश

georgia melony लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अब यूरोपीय संघ का भी 'राइट' मोड़

चित्र
भारत में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी  का  वह  विडियो खूब देखा जा रहा है  जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जोश में कह रही हैं-"हेलो टीम मेलोनी"। दरअसल उनके इस जोश और उत्साह की बड़ी वजह है ईयू संसद यानी यूरोपीय पार्लियामेंट के चुनाव। इन चुनावो में जिस तरह से इटली और उनकी पार्टी को जगह मिली है और जिस तरह से यूरोपीय संघ में धुर दक्षिणपंथियों का दबदबा कायम हो गया है, उससे टीम मेलोनी का जोश भी बढ़ा हुआ है। इधर उनकी पार्टी ब्रदर्स ऑफ़ इटली की  ईयू संसद में सीटें बढ़ी हैं तो उधर उदारवादियों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तो अपने चुनावी अभियान में ही इस बात का तगड़ा प्रचार कर दिया था कि अब इटली तय करेगा यूरोपीय संघ के कायदे-कानून और इसका दफ्तर अब कहीं ओर नहीं बल्कि रोम होगा। इसके बाद 2022 में मेलोनी ना केवल प्रधानमंत्री बनीं बल्कि अब तो यूरोपीय संघ के चुनावों में भी उन्होंने बाज़ी मार ली है। दक्षिण पंथियों के यूरोपीय संघ की संसद में मज़बूत होने का सी...