एग्जिट पोल जो एक्जैक्ट साबित हुए तब
अगर जो कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स सही साबित होते हैं तो मानकर चलिये कि सरकार चलाने में और फिर चुनाव प्रचार में बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिसे नहीं होना चाहिए था। संदेश साफ़ होगा कि बड़े नेता मैसूर पाक खाते हुए स्थानीय लोगों के दुख-दर्द बांटे तो ठीक लेकिन अपना एजेंडा लादेंगे तो वह जनता को मंज़ूर नहीं होगा। बहुत संभव है कि नतीजों के बाद ये बड़े-बड़े दल अपने प्रचार अभियान और शैली पर गंभीर चिंतन करेंगे। अगर बहुमत कांग्रेस को मिलता है, जैसा कि अधिकांश एग्जिट पोल्स दिखा रहे हैं, तब शायद बहुत कुछ पुनर्विचार के लायक होगा। अव्वल तो कभी भी कोई दल अपने किसी दल या संगठन को सर्वशक्तिमान से जोड़ने की जुर्रत नहीं करेगा, कभी धमकी की जुबां में बात नहीं करेगा कि "अगर आपने वोट नहीं दिया तो आपको प्रधानमंत्री का आशीर्वाद नहीं मिलेगा", तीसरे, कभी यह समझने में भी भूल नहीं करेगा कि चुनाव में स्थानीय नेतृत्व की भूमिका होती है, केवल केंद्रीय ताकत की नहीं। गुजरात अपवाद हो सकता है क्योंकि वहां का स्थानीय नेतृत्व ही अब केंद्र में है। गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने तमाम बड़े स्थानीय नेताओ...