संदेश

saadat hasan manto लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

काली शलवार

चित्र
सच तो यह है कि उर्दू कथाकार सआदत हसन मंटो को याद करना अच्छा लगता है . वे होते तो सौ बरस के होते.  घरों में जाकर खाना बनाने वाली लाली से लेकर मिसाइल वुमन टेसी थामस तक स्त्री ने खुद को और पूर देश को तरक्की की राह पर अग्रसर किया है। स्त्री की बदलती भूमिका को स्वीकार किए जाने के बावजूद शेष आधी दुनिया में उसकी छवि ज्यादा बोलने वाली, ईष्र्यालु, अति भावुक की ही है, यहां तक कि इसे भी सत्य की तरह स्थापित कर दिया गया है कि औरत ही औरत की सबसे बड़ी दुश्मन है। कहने वाले कैकई और मंथरा को ही राम के वनवास का जिम्मेदार  बताते हुए इस धारणा को और भी मजबूत करते हैं। महाभारत के युद्ध का दोषी भी द्रोपदी को ही ठहराया जाता है। दशरथ और भीष्म पितामह के सर दोष कम है। उर्दू कहानीकार सआदत हसन मंटो ने लगभग सत्तर  साल पहले एक कहानी लिखी थी, काली शलवार। कहानी की नायिका सुल्ताना एक वैश्या है। अंबाले में उसके पास खूब काम था। गोरे अंग्रेज खूब पैसा देते थे, लेकिन जब से वह अपने साथी के साथ दिल्ली आई है, उसका काम ठप हो गया है। वह बेचैन है कि मोहर्रम पर उसके पास काली शलवार नही...

कल बदनाम लेखक मंटो का जन्मदिन था

चित्र
कल उर्दू के बेहतरीन अफसानानिगार सआदत अली हसन मंटो की ९८वीं सालगिरह थी.उनके अंदाज़े बयां को सजदा करते हुए एक अफ़साना और एक हकीकत  उन हमज़ुबां दोस्तों के नाम जो कुछ अच्छा पढ़ने की उम्मीद में इस ब्लॉग पर आते हैं .  यूं तो मंटो के बारे में कहने को इतना कुछ है कि मंटो पढ़ाई-लिखाई में कुछ ख़ास नहीं थे कि मंटो कॉलेज में उर्दू में ही फ़ेल हो गए थे कि शायर फैज़ अहमद फैज़ मंटो से केवल एक साल बड़े थे कि उन्हें भी चेखोव कि तरह टीबी था कि वे बेहद निडर थे कि उनकी कई कहानियों पर अश्लीलता के मुक़दमे चले कि बटवारे के बाद वे  पकिस्तान चले गए कि उन्होंने दंगों की त्रासदी को भीतर तक उतारा कि वे मित्रों को लिखा करते कि यार मुझे वापस बुला लो कि उन्होंने ख़ुदकुशी की नाकाम कोशिश  की और ये भी कि वे बहुत कम [४३] उम्र जी पाए गोया कि  चिंतन और जीवन का कोई रिश्ता हो . उफ़... उनके बारे में पढ़ते-लिखते दिल दहल जाता है और उनकी कहानियाँ तो बस इंसान को चीर के ही रख देती हैं. बेशक मंटो का फिर पैदा होना मुश्किल है. हमारा नसीब कि उनका लिखा अभी मिटा नहीं है. एक अर्थ में मंटो सव्यस...