आजा ग्रोक ले..
एआई का नया टूल ग्रोक कुछ ज़्यादा ही मज़ेदार और चतुर मालूम होता है और x के यूजर आजा नाच ले की तर्ज़ पर इन दिनों आज ग्रोक ले में दिलचस्पी ले रहे हैं क्योंकि ग्रोक जहां गाली दे रहा है वहीं नेताओं की बखिया भी उधेड़ रहा है। सरकार एक्शन लेने पर विचार कर रही है लेकिन इलोन मस्क की टीम एक अन्य मामले में पहले ही सरकार के ख़िलाफ़ कर्नाटक हाई कोर्ट में पहुंच गई है बीते साल इन्हीं दिनों दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपति इलोन मस्क भारत आने वाले थे। आम चुनावों के बावजूद भारत सरकार पलक-पावड़े बिछाकर उनके स्वागत की तैयारी में लगी थी कि अचानक मस्क ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि टेस्ला में मसला हो गया है क्योंकि कम बिक्री की वजह से वे स्टाफ में दस फ़ीसदी की कटौती करने जा रहे हैं। ख़ुद मस्क तो तब नहीं हीं आए लेकिन इस साल उनका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से जुड़ा टूल ग्रोक-3 आ गया और आकर तहलका मचा रहा है। मस्क के एक्स (पहले ट्विटर) पर एआई जनित ग्रोक ने ऐसे-ऐसे जवाब दिए हैं कि सियासी दलों को समझ ही नहीं आ रहा कि इसका क्या तोड़ लाएं। जो ख़ुश है वह इसलिए कि आख़िर कोई तो...