संदेश

narendra modi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इसे 'मोदी का युद्ध' क्यों कह रहे नवारो जी

चित्र
भारत पर अमेरिका के भीषण टैरिफ लदान से भारतीय उद्योगों को मिली  चोट के बाद अगर हमारे देश के  उद्योगपतियों का भरोसा सरकार पर कम हुआ है तो आलोचना अमेरिका की भी उसके देश में जम कर हो रही है। वहां के अर्थशास्त्री ,प्रोफ़ेसर और नागरिक लगातार कह रहे हैं कि भारतीय सामान पर इतना टैक्स लाद कर अमेरिकी सरकार ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। वे साफ़ कहते हैं कि दशकों से द्विपक्षीय  व्यापार और रणनीतिक साझेदार रहे भारत पर सबसे ज़्यादा 50 (ब्राज़ील के साथ ) टैरिफ थोप कर दुनिया में यूं अकेला कर देने से वह रूस और चीन की तरफ़ मुड़ने के लिए मजबूर हो गया है। आलोचक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस निर्णय को बेहद अदूरदर्शी और सनक से भरा हुआ मान रहे हैं। वे मानते हैं कि अमेरिका में चीज़ें इससे और महंगी होंगी और एक दिन इसी मांग की वजह से उनका द्विपक्षीय व्यापार फिर सामान्य होगा क्योंकि व्यापार का मूल धर्म लेन-देन का होता है, खैरात का नहीं। इस बीच वाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार और इस टैरिफ नीति के रचयिता पीटर नवारो ने ट्रंप सरकार के बचाव में रूस-यूक्रेन युद्ध को 'मोदी का युद्ध' कहकर बड़ा ही विचि...

ऑपरेशन सिंदूर जारी है और जारी है चुनावी रोड शो

चित्र
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार कुछ ज़्यादा ही बेचैन नज़र आ रही है। यह बेचैनी कभी मंत्रियों की ज़ुबां से झलकती है तो,कभी विधायकों की तो कभी   प्रधानमंत्री के भाषणों से।  हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख ने भी अपने साक्षात्कार में जो कहा है, वह भी इस बेचैनी को पुष्ट करता है। आख़िर प्रधानमंत्री को विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करो और संघ प्रमुख को यह कहने की ज़रूरत क्यों पड़ी कि भारत के पास ताकतवर होने के आलावा कोई विकल्प नहीं है और हिन्दू शक्ति को एक होना पड़ेगा ? कहा तो ये जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। सीमांत प्रदेशों में मॉक ड्रिल चल रही है और सेना अलर्ट मोड में है। जब सीमा पर यूं तनाव बना हुआ है तब जनमानस को  तमाम रोड शो और घर-घर सिंदूर बांटने जैसी प्रक्रिया में क्यों उलझाया जा रहा है ? क्या यह युद्ध के माहौल को चुनावी उन्माद में बदलने की कोशिश है ? आपातकालीन हालात बने रहें और ज़्यादा सवाल-जवाब भी ना हों ? लिखने-बोलने पर तो गिरफ़्तारियों का सिलसिला जारी है ही। फिर ये कौनसी नई परिस्तिथियां हैं कि पक्ष-विपक्ष के अन्य नेता तो विदेश में हिंदुस्तान का ...

हा हा और हाहाकार केबीच

चित्र
हा हा और हाहाकार के साथ अठारहवीं लोकसभा के नए नवेले सत्र का अंत हो गया। खूब किस्सागोई हुई, खूब तस्वीरें लहराईं गईं, मणिपुर से आए सांसद ने अपने ज़ख्म खोलकर रख दिए ,नीट परीक्षा पर सरकार ने कोई कान नहीं दिए । विपक्ष के हंगामे के बीच पानी पी-पी कर एक दूसरे को कोसा गया। इस बार  कांग्रेस ने  भारतीय जनता पार्टी की पिच पर खेलने में  कोई संकोच नहीं किया। नियम है कि संसद में कोई तख्ती या चिन्ह नहीं लाया जा सकता लेकिन लाया गया। यहां शालीनतापूर्वक अपनी बात ही रखी जानी चाहिए क्योंकि  सड़क और संसद के बीच यही फर्क है। बेशक प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया लेकिन   एक दुःखद संयोग रहा कि जब वे  विकसित भारत का ज़िक्र कर रहे थे, ठीक उसी समय हाथरस के एक गांव में मची भगदड़ ने  सैकड़ों निर्दोष महिलाओं की जान ले ली। यह देश की वह बदहाल महिला आबादी  थी जो प्रशासन की बदहाली का शिकार हो गई। अपने तमाम आभाव और परेशानियों के बीच चंद सुख के पल लेने की उम्मीद में उन्हें सुकून नहीं मौत मिली। कथित बाबा को दर्शनार्थियों की भीड़ से बचाने के लिए आयोजकों ने इन महिलाओं की...

हम दो हमारे दो परिवार

चित्र
यह देखना वाकई मज़ेदार है कि जो कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को  एक साथ निशाना पर लेती थी, अब कह रही है कि मोदी जी को आरएसएस की सुनना चाहिए और काश यह सब संघ प्रमुख ने पहले कहा होता। संघ प्रमुख मोहन भागवत के लिए कई विद्वानों ने भी यही प्रतिक्रिया दी है कि उन्होंने जो अब कहा है बहुत पहले कह देना चाहिए था। साहित्यकार मृणाल पांडे एक्स पर लिखती हैं –जब शरशैया से भीष्म पितामह पांडवों को राजधर्म पर ज्ञान दे रहे थे, द्रौपदी हंसी। सबको बुरा लगा पर युधिष्ठिर ने कहा वह अकारण नहीं हंसती। जब कारण पूछा गया तो जवाब मिला ,"यह सोचकर कि भरी सभा में कौरवों द्वारा घसीट कर लाई गई कुलवधू का चीरहरण हो रहा था ,तब यह ज्ञान कहां था ?"  दरअसल भागवत ने नागपुर में अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए  कहा कि प्रचार के दौरान मर्यादा का ध्यान नहीं रखा गया। यह भी नहीं सोचा गया कि इससे समाज में मनमुटाव पैदा हो सकता है। बिना कारण संघ को भी इसमें खींचा गया। तकनीक का सहारा लेकर असत्य बातों को प्रसारित किया गया। क्या विद्या और विज्ञान का यही उपयोग है ? ऐसे देश कैसे चलेगा ? मैं विर...

'प्रधानमैत्री' की भूमिका में आएंगे प्रधानमंत्री !

चित्र
ये हैरानी की बात है कि इंडिया गठबंधन की सरकार नहीं बनने के बावजूद उसके समर्थक लगातार ख़ुशी का इज़हार कर रहे हैं। कुछ ऐसा जैसा वे शायद चाहते तो थे लेकिन ऐसा हो जाएगा उसकी उम्मीद उन्हें कतई नहीं थी। कोई लिख रहा है जैसे सुकून उनके भीतर प्रवेश कर गया, जैसे लंबी घुटन के बीच कोई ठंडी हवा का झोंका आ गया हो जैसे अधिनायकवाद और अहंकार के मज़बूत किले भरभराकर ढह गए हैं। बेशक इन नतीजों ने सभी को चौंकाया है। देश जो अपने शासन में केंद्रीकृत होकर राज्यों को भूल रहा था ,वहां अचानक जैसे राज्य तरोताज़ा हो गए हों , राष्ट्र का वैविध्य जैसे फिर खिल उठा हो।  जैसे गुलदस्ते में कई रंग -बिरंगे फूल महकने लगे हों।  सबसे ज़्यादा सीटों वाले उत्तरप्रदेश ने  सबसे ज़्यादा उलटफेर वाले परिणाम दिए, केरल ने भारतीय जनता पार्टी को भी अपना खाता खोलने में मदद कर दी। तमिलनाडु और पंजाब ने एक भी सीट भाजपा को नहीं दी तो दिल्ली, हिमाचल , मध्यप्रदेश,उत्तराखंड तो पूरे के पूरे भाजपा की झोली में समा गए। गुजरात ने एक सीट कांग्रेस को देकर चकित किया तो कश्मीर ने बड़े-बड़े नेताओं को धूल चटा दी। राजस्थान कांग्रेस ने लोकसभा सीटों...

चार जून के बाद क्या होगा?

चित्र
  चार जून को क्या होगा या यूं कहें कि चार जून के बाद क्या होगा ? इस यक्ष प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बेक़रार हो चला है। लोक से भी ज़्यादा तंत्र बेचैन दिखाई दे रहा है और मीडिया तो बेसब्र है ही । इतना बेसब्र कि नतीजों से पहले ही आशंकओं की गिरफ़्त में आ गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक जून को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक क्या बुलाई आशंकाओं को जैसे बल मिल गया। खड़गे ने साफ कर दिया है कि देश में वैकल्पिक सरकार आ रही है और हम  यूपीए एक और  यूपीए दो की तरह मज़बूत गठबंधन सरकार चलाएंगे।   एक जून को  मतदान का आखिरी चरण संपन्न होगा। मतदान पश्चिम बंगाल में भी है, इसलिए वहां की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने अपना गढ़ छोड़ने से साफ़ इंकार कर दिया है जिसे अवज्ञा भी समझा जा रहा है । मतदान उत्तर प्रदेश बिहार में भी है लेकिन वहां से नेता आ रहे हैं।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  पंजाब के होशियारपुर में अपने आखिरी रैली में संत रविदास को खूब याद करते हुए कन्याकुमारी में ध्यानमग्न हुए और उधर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आ...

खटाखट बदल रहें हैं समीकरण

  इंदौर-जयपुर यात्रा के लिए रात को चलने वाली इंटरसिटी बेहतरीन ट्रेन है। हफ्ते में केवल दो दिन चलती है। रात को बैठो और सुबह शहर आ जाता है। बीते शनिवार मेरी बर्थ के सामने एक सज्जन थे। टीटीइ के आने पर उन्होंने  परिचय में अपना पूरा नाम बताया। ललाट पर तिलक था और सर पर चोटी। रात भर के खर्राटों के बाद सुबह वे जागे और जयपुर से कोई दो सब स्टेशन पहले बोलने गुस्से में बोलने लगे–" बेकार शहर है ये। पुलिस सुनती नी यहां की। एमपी में ऐसा नी है। सरकार सुनती है हमारी। लोगों ने झूठी शान दिखा कर मेरे बेटे की शादी यहां करा दी। ग़लत कामों में लिप्त है परिवार।” किसी ने कहा –"यहाँ भी आप ही की सरकार है, क्या दिक्कत है।" हां है न पर सुनवाई नी है , राजिनामा करने जा रहा हूं।” कहकर सज्जन गुस्से में ही उतर गए। पड़ोस में एक राजस्थानी परिवार बैठा हुआ था, उन्होंने सज्जन के जाते ही तकियों की और इशारा किया जो एक, दो नहीं पूरे तीन थे। रेलवे एक बर्थ पर एक तकिया देता है। बातों –बातों में राजस्थान के लोकसभा चुनाव की चर्चा भी चली। यहां काफी लोग इस बार इंडिया गठबंधन को 25 में से पांच से सात सीटें दे रहें हैं। इस ...

कोई है जो बापू की तरह यूसीसी को भी समझाए

चित्र
 महाभारत के जिस पात्र को लेकर किंवदंती है कि वह आज भी जीवित है और नदी किनारे घूमते हुए लहूलुहान अवस्था में दिखाई भी दे जाते हैं वह हैं द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वत्थामा, लेकिन क्या वाकई केवल अश्वत्थामा के बारे में ऐसा कहा जा सकता है? धृतराष्ट्र के लिए नहीं? पुत्र मोह में समूचे युग को अंधे युग में बदल देने वाले धृतराष्ट्र तो जैसे कभी काल कवलित हुए ही नहीं। तब राजे-रजवाड़ों में ज़िंदा रहे तो अब राजनीतिक पार्टियों में जब-तब प्रकट हो जाते हैं। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाल ठाकरे के बेहद करीब थे उनके भतीजे राज ठाकरे लेकिन शिवसेना की कमान मिली उनके पुत्र उद्धव ठाकरे को। अजित पवार भी चाचा शरद पवार के बहुत प्रिय और खास रहे लेकिन एक घड़ी ऐसी आई कि पार्टी की दावेदारी मिली बेटी सुप्रिया सुले को। सुप्रिया सुलझी हुई नेता हैं लेकिन महाराष्ट्र में उनकी पकड़ कोई खास नहीं है। अजित पवार महाराष्ट्र के बाहर पहचान नहीं रखते लेकिन महाराष्ट्र में उनकी साख रही है। अब जबकि वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को तोड़कर जा चुके हैं, साख तब भी बरक़रार रहेगी? इससे पहले उद्धव की शिवसेना से टूटकर एकनाथ शिंदे म...

जनता किस हद तक जाएगी अपने हक के लिए

चित्र
देशबंधु ,शुक्रवार  30 जून  , 2023  के लिए भारतीय मीडिया अमेरिका से लौट आया है। कार्टूनिस्ट उन्नी ने ठीक ही व्यंग्य किया है कि प्रधानमंत्री के मिस्र पहुँचते ही मीडिया के नगाड़े भी थम गए। समूची बारात तो यूं भी अमेरिका के लिए सजी थी। यह देखना भी मज़ेदार था जो रिपोर्टर प्रधानमंत्री के दौरे के कवरेज के लिए आए थे, वे वहां के मॉल में घुसकर बड़ी और स्वस्थ गोभी को गोभा कह रहे थे और वहां के दाम की तुलना भारत से कर रहे थे। न्यूज़ चैनलों पर महंगाई को लेकर मोदी वर्सेस बाइडन की पट्टी चलाकर हिंदी पट्टी को बर्गलाने का यह सिलसिला खूब चला। सड़कों पर लगे  विज्ञापन बोर्ड में थ्री डी एड देखकर ये रिपोर्टर ऐसे चमत्कृत हो रहे थे जैसे एलिस किसी वंडरलैंड में हो। वे कह रहे थे प्रधानमंत्री मोदी का दौरा कैसे इस चकाचौंध भरी दुनिया में रौशनी लाएगा क्योंकि ये चकाचौंध तो बस खोखली है और भारत कैसे चमक रहा है वे उस पर भी रिपोर्ट दिखाएंगे । पत्रकार पहले भी लवाजमें के साथ प्रधानमंत्रियों  के साथ दौरों पर जाते रहे हैं लेकिन इस तरह की मनोरंजक रिपोर्टिंग का तजुर्बा बड़ा ही नया था।   यात्र...

दोनों ही करते हैं देश की बात बाहर

चित्र
    राहुल गांधी की ब्रिटैन यात्रा समाप्त हो गई है लेकिन भारत में उनके सम्बोधनों और साक्षात्कारों के बाद जंग शुरू हो गई है। ये हमले इतने तीखे और निजी हैं कि जो खुद ही इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि भारत में इन दिनों सवालों के जवाब नहीं दिए जाते बल्कि जो सवाल कर रहे हैं उन पर हमला किया जाता है। इस तरह तो जो राहुल ने लंदन में कहा वह साबित होता हुआ लगता है। गाँव हो चुकी दुनिया में कहां क्या कहा जा रहा है वह छिपा नहीं है इस तरह विदेशी धरती जैसी अवधारणा भी नहीं बची है हां कुछ अधिनायकवादी देश ज़रूर ऐसा करने पर अपने से अलग आवाज़ों को दबा देते हैं या फिर सलाखों के पीछे डाल देते हैं। राहुल गाँधी पर ताज़ा बयान कानून मंत्री किरन रिजिजू का आया है ,तब क्या उन्हें उनके कथित देश के खिलाफ काम के लिए  गिरफ़्तार नहीं कर लेना चाहिए। जो बात कानून मंत्री को गलत लगी वह कानूनन सही कैसे हो सकती है।  कानून मंत्री  ने कहा -"भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी नहीं जानते कि वे सही में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों पर रिएक्ट करने की ज़रूरत नहीं है लेकिन समस्या यह है...

विदेशी सरज़मीं: तू डाल डाल मैं पात पात

चित्र
कभी–कभी लगता है जैसे देश में जो राजनीतिक द्वंद इन दिनों दिखाई पड़ रहा है ,वह पूरी तरह से राजनीतिक ना होकर समझ का है, परिपक्वता का है। उसे वैचारिक द्वंद कहना भी सही नहीं होगा। वह तो कुरुक्षेत्र में अर्जुन का था। जिसके हाथ में सत्ता है वह खुद को इस कदर सर्वशक्तिमान समझ रहे हैं  कि सरकार चलाने के लिए वे दूसरे पक्ष की भूमिका, व्यवस्था के स्तंभों को भी ध्वस्त कर देना चाहते हैं । उन्हें दंभ है कि वे ही जनता के हितैषी हैं और उसके लिए और किसी भी रास्ते को चुनने के हकदार   भी। दंभ तब भी झलकता है जब वह कहते हैं  कि अभी तक कुछ नहीं हुआ और जो कर रहे हैं वही कर रहे  हैं । यही भाव सब तक पहुंचाने की पुरज़ोर कोशिश होती है। यहां तक की मीडिया जिसका काम जनता की तकलीफ़ सरकार तक पहुंचाने का  है, वह अब केवल और केवल सरकार की बातें सुनाने के लिए जनता के बीच है। सुनने का भाव कहीं बचा ही नहीं है तो यह 140 करोड़ की आबादी जिसके बारे में सरकार का कहना है कि इसमें से अस्सी करोड़ को वे मुफ्त अनाज दे रहे हैं, वे आखिर कहां जाए? कोई है जो इस हताश आबादी के दर्द सुनेगा ? लोकतंत्र के ढहते ...

तू एक ज़लील सी गाली से बेहतरीन नहीं

चित्र
  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में लोकसभा और राज्यसभा में सदस्यों ने जो वक्तव्य दिए वे ऐसे मालूम होते थे जैसे 'तुम कहो खेत तो मैं कहूं खलिहान'। कई बार लगा कि जैसे फ़र्ज़ी रण लड़े जा रहे हों। फिर बीच-बीच में बड़े शायरों की नर्म सी शायरियों को लाया जाता था। पक्ष-विपक्ष दोनों के सदस्य कई बड़े कवियों की आड़ में कह तो बहुत कुछ कह रहे थे लेकिन लगता यही था कि इस ओर से आएगा तो उन पर सही होगा और उस ओर से आएगा तो इन पर सही हो जाएगा। विपक्ष के वक्तव्य में सब तरफ़ अंधेरा दिखाई दे रहा था तो सत्ता पक्ष को सब कुछ सूरज की तरह चमकीला और उज्ज्वल। चांद, तारों और जुगनुओं का तो जैसे कोई वजूद ही नहीं था यहां। सत्तापक्ष की जिम्मेदारी बड़ी होती है और उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री का भाषण देश की हकीकत से रूबरू कराता हुआ, अपने शासन के गुण-दोषों की गणना कराते हुए राष्ट्रपति को धन्यवाद देगा। उनका संबोधन सुनते हुए लगा कि देश में हरेक परिवार के पास अपना पक्का घर और हर महिला धुंए से  मुक्त होकर मुस्कुराते हुए खाना बना रही है। ... और तो और उसके महीने के कठिन दिनों के लिए सैनिटरी नैपकिन भी प्रधानमंत...