संदेश

Indian women लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आलू लो पूरी लो, इन मर्दों से दूरी लो

चित्र
कभी-कभी नारे वह काम कर जाते हैं जो गहरे  विमर्श ,कानूनी बहस और बड़े बजट भी नहीं कर पाते। महिलाओं की सुरक्षा,सार्वजनिक स्थानों पर उनकी मौजूदगी बनाए रखने के लिए यही सब हमेशा होता है लेकिन बावजूद अपराध, छेड़छाड़,हिंसा और बलात्कार में कोई कमी नहीं आती। भारत का हर शहर बस एक-सी दास्तान सुनाता है और देश की राजधानी तो जैसे महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाले अपराधों की भी राजधानी है। हर साल दो हज़ार से ज़्यादा बलात्कार के मामले यहां दर्ज  होते हैं। साल 2012 का निर्भया सामूहिक बलात्कार मामला हो या पिछले हफ़्ते  दिल्ली के आस्थाकुंज में 17 साल की लड़की  के साथ  खुद को पुलिसवाला बता कर हुआ सामूहिक बलात्कार।  तब से अब तक देश की राजधानी में  26  हज़ार 500 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं।  बिहार के जमुई ज़िले में एक माइनर के साथ बदसलूकी और यौन दुराचार हुआ। दिल्ली में एक के बाद एक हुए विरोध प्रदर्शन  बता रहे हैं कि छात्राओं ने जैसे कमर कस ली है। अबकी बार जो तख्तियां उन्होंने हाथ में उठाई है,वे गहरी चोट करती हैं।  रसोई से चली ये नारे इतने तीखे हैं कि पानी पीकर भी सही नहीं ...

सबसे ज़रूरी होता है सायरन की तरह गूंज जाना

"यदि मैं स्त्री के रूप में पैदा होता तो पुरुषों द्वारा थोपे गए हर अन्याय का जमकर विरोध करता तथा उनके खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद करता" -महात्मा गांधी  रेवा का घर जाने का बिलकुल मन नहीं था। ऑफिस से तेज बाइक चलाकर ईपी में फिल्म देखना चाहती थी। जयपुर के कैफे 'क्यूरियस लाइफ'  में कैपेचिनो का स्वाद लेते हुए स्टेचू सर्कल की रोशनी में नहाते हुए जनपथ से गुजरते हुए बेवजह जेएलएन मार्ग का चक्कर काटना चाहती थी, फिर उसने अपना हुलिया चैक किया। स्लीवलैस टॉप और शॉर्ट्स ! नहीं...आज नहीं। उसने सिर को झटका और वक्त से घर पहुंच गई।  कई बार रेवा का मन करता है कि वह इस शहर को जिए। कभी नुक्कड़वाली पान की दुकान पर ही खड़ी हो जाए, तो कभी थड़ी या गुमटी के बाहर  पड़े  उन मुड्ढों पर चाय की चुस्कियां ले और कभी रैन बसेरे के बाहर खड़ी हो वहां की रात पर भरपूर निगाह डाले। भीषण सर्दी से बचने के लिए बेघर लोगों के लिए जयपुर नगर निगम जगह-जगह रैन बसेरों का निर्माण करता है। एक बार पहुंच भी गई एक रैन बसेरे के बाहर लेकिन  एक पुलिस वाला जो उसे कुछ देर से देख रहा था, बोला- मैडम घर जाओ...यहां अच्छे लोग ...