संदेश

s jayshankar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युद्ध और शांति के बीच 'दलाल' कौन

चित्र
जो इल्म तुझे तुझ से न ले ले उस इल्म से जहल बेहतर है- रूमी हज़ारों साल पहले  ईरानी होने का मतलब था प्रकाश का वाहक। यह अग्नि को पूजने वालों के लिए नए युग का उदय था। कुछ वैसा ही जैसा वैदिक काल में अग्नि को समर्पित यज्ञ और उसके ज़रिए सृष्टि का आव्हान। अंधेरे और उजाले के बीच सतत संघर्ष के बाद एक दिन न्याय का दिन होगा, इस विचार ने तब के फ़ारस में बड़ी आबादी को जोड़ा।  उनकी समूची  कविता, संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र वाद अच्छाई की पैरोकारी से जुड़ा था जो बाद के फ़ारसी शायरों में भी नज़र आया। मौलाना जलालुद्दीन रूमी की 'मसनवी' फारसी साहित्य की महान सूफी कृति है, जिसमें 25,000 से ज़्यादा  छंद हैं। यह कहानियों के माध्यम से प्रेम, आध्यात्मिकता और ईश्वर से मिलन का मार्ग बताती है, जिसे "फारसी का कुरान" भी कहा जाता है।  ईसा से 600 साल का दौर था जब  ईरानीयों ने बेबीलोन पर कब्ज़ा कर के दो सौ साल की यातना झेल रहे यहूदियों को    मुक्त करावया था। इन्हें वहां के राजा ने केवल इसलिए  कैद कर रखा गया था क्योंकि उनका अपना यक़ीन था, अपने ईश्वर को मानने का। यह राजा  सायर...

बयान जो लांघ जाते हैं 'सर' हद

एक परिस्थिति पर गौर कीजिये। दुनिया का कोई एक छोटा सा देश हो । पंद्रह सालों से उस पर एक पार्टी की हुकूमत हो और फिर अचानक पार्टी की मुखिया को देश छोड़कर भागना पड़ा हो । उसका पड़ोसी वह बड़ा देश हो जिसके प्रयास और शक्ति से ही उस देश का जन्म हुआ हो। बेशक वह ऋणी रहेगा उस देश का जिसने उसे बनने में हर तरह की मदद दी हो। यही वजह रही कि इन दोनों देशों की सरहदें लगभग खुली थीं। सहयोग और संवाद का यह आलम था कि जिन रेलगाड़ियों में चावल भरकर भेजा जाता था , वह देश उसे भी रख लेने का आग्रह कर देता था। फिर कुछ दशकों बाद ऐसा हुआ  कि वह बड़ा देश उस छोटे देश के लोगों की आबादी से परेशान हो गया। उसके सियासी दलों ने सीमा पार कर आने वालों को, घुसपैठिया कहना शुरू कर दिया। उनके भाषणों में यह मुद्दा छाया रहता। फिर यह मुद्दा अहम चुनावी मुद्दा बन गया। सरकारें बदली लेकिन सुर नहीं। विरोधी दल होने तक तो ठीक था लेकिन जब बड़े देश की सरकार की भाषा भी वही रही तब उस छोटे-से देश में विरोध प्रदर्शन होने लगे। होना तो यह चाहिए था कि  घुसपैठियों को उनके देश का रास्ता दिखाया जाता ताकि देशके संसाधनों पर बोझ कुछ कम पड़ता। इस छोटे दे...