संदेश

democrats.republicans लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ट्रंप के भाषण जैसे चुटकुलों को राशन

चित्र
इन दिनों कभी-कभी क्यों, रोज़-रोज़ ही अमेरिका वासियों को यह ख्याल आता होगा कि कैसा मस्खरा और जोकर राष्ट्रपति उन्होंने चुन लिया है जो हर दिन हंसeddyने का सामान उन्हें मुहैया करा देता है। हंसते-हंसते पेटदर्द तो आम है लेकिन ये जनाब तो उल्टियां करने पर मजबूर कर देते हैं। इतने विशाल और ताकतवर देश के इस नेता को देख कई छोटे-छोटे देशों  की जनता ख़ुद को भाग्यशाली मान रही है कि ऐसे हैं तो हमारे यहां भी लेकिन इनकी सनक का तो कोई छोर ही नहीं है। हाल ही में जब दुनिया ईरान,ग़ज़ा और यूक्रेन युद्ध से फ्यूल,फ़ूड,फ़र्टिलाइज़र और फाइनेंस (हमारे विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भी कहा )  की कमी से भीषण संकट में आ चुकी है, डोनाल्ड ट्रंप अलग ही शब्द-बाण चला रहे हैं।  युद्ध में दुश्मन को चेतावनी देने के पैंतरे सभी चलते हैं, इन जनाब ने तो ईरान को अपने ही देश के हिस्से ऑफर कर दिए हैं। अपनी जनता को डराने और चुनाव जीतने की ऐसी  उत्कंठा  कि कह दिया -"यह बहुत छोटी कीमत होगी दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए,अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए कि बदले में हमें सैन डियेगो और लॉस एंजेलिस जैसे शहर दे...