वह जमादारनी है
सुनीता जमादारनी है। रोज सुबह सात बजे बिल्डिंग का कू ड़ा उठाने आती है और वहां से फिर दस अलग-अलग मोहल्लों के घरों से कूड़ा लेती है। वापसी में उसे तीन बज जाता है। इस काम में उसके पति, देवर, बच्चे सब लगे हुए हैं। रहती वह ठसके से है। साफ, चमकीली, चटख साड़ी पहनती है और सर हमेशा पल्लू से ढका रहता है। जेवर भी खूब पहनती है और होंठ रंगना ·भी नहीं भूलती। वह किसी से ज्यादा बात नहीं क रती, जैसे उसे मालूम है कि लोगों को भी कूड़ा ठिकाने लग जाए, उसमें ही दिलचस्पी है। दरवाजा भी नहीं छूती, बस आवाज देती है। पहली तारीख आते ही वह पैसे मांगना नहीं भूलती। उसका देवर भी अच्छे जूते और जीन्स में नजर आ जाता है। पति पर तो सुबह से ही काम का जुनून सवार रहता है। उसी बिल्डिंग में कैलाश सफाई के लिए आते हैं। अपने बेटे-बेटी को स्कूल भेजते हैं। दोनों बच्चे होनहार हैं। अच्छे नंबर आने पर वह बिल्डिंग के लोगों को खूब खुश हो क र बताते हैं। वह मोपेड से सफाई के लिए आते हैं। मेहनत के काम को पूरी मेहनत से अंज...