संदेश

snooping लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एप्पल का वह हिस्सा जो कटा हुआ है

चित्र
एक समय था जब राजा-महाराजा प्रजा का हाल जानने के लिए भेस बदलकर उनके बीच जाया करते थे क्योंकि वे जानना चाहते थे कि उनके ख़िलाफ़ कोई नाराज़गी या उन्माद तो नहीं है। जो काम वे कर रहे हैं उन्हें जनता पसंद कर रही है या हाहाकार मचा है। उत्तर रामायण में तो वर्णन है कि भगवान राम को उनके गुप्तचरों ने ही सूचना दी थी कि प्रजा, माता सीता के बारे में अलग सोच रही है। इसके बाद जो हुआ वह आज तक बहस में है कि राम को सीता का त्याग करना चाहिए था या नहीं। अपनी सबसे प्रिय सीता का जिन्हें पहली बार पुष्प वाटिका में देख उन्हें खयाल आया था कि वे इतनी सुन्दर हैं कि सुंदरता भी उनसे ही सुन्दर होती है, फिर भी उन्होंने प्रजा के लिए यह कठोर निर्णय लिया। सीता के वन-गमन का हृदय विदारक निर्णय। राम वे राजा थे जो प्रजा की सोच पर खरा उतरने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे। अपने सबसे प्रिय का त्याग भी कर सकते थे। कालांतर में  बादशाह अकबर के नाम भी किस्से दर्ज़ हैं कि वे रूप बदल कर जनता के बीच दाखिल हो जाते थे।   दरअसल ये उस दौर के तरीके थे जब राजा जनप्रिय बने रहने के लिए निज  प्रयास करते थे। एक आज का दौर है जहां निजत...

दो जासूस करें महसूस कि दुनिया बड़ी खराब है

 लाख छुपाओ छुप न सकेगा राज हो कितना गहरा ... दिल की बात बता देता है असली नकली चेहरा.. हिंदी फिल्म असली नकली के लिए हसरत जयपुरी साहब का लिखा  यह गीत जासूसी कांड पर मौजूं है। चेहरे आप सत्ता पक्ष के देख लीजिये,फक्क पड़े हैं  और शेष आबादी का चेहरा तो अब फ़ोन ही हो गया है उसे भांपने के लिए फोन हैकिंग करा लीजिये। क्रोनोलॉजी समझिये । पहले एक्टिविस्टों, पत्रकारों के कंप्यूटर की हैकिंग,उन पर देशद्रोह के मुकदमें और अब पैगसस का प्रोजेक्ट जासूसी। किसको रुचि हो सकती है इस जासूसी में ?किसे अपने खिलाफ उठी हर आवाज नागवार है?किसने अपना काम करते हुए पत्रकारों को जेल में डाला है। केरल के सिद्दीक कप्पन ,हरियाणा के मनदीप पूनिया और मणिपुर के पत्रकार की सामान्य ख़बरों पर किसे मिर्च लग रही थी  ? क्रोनोलॉजी तो जनता को समझनी है कि इन सबसे देश को दुनिया में कौन बदनाम कर रहा है। हर बात में विदेशी साजिश का हवाला अब न्यू नॉर्मल है। क्या परेशानी है जो इस जासूसी की परतें मानसून सत्र से पहले खुलीं? दूध और पानी का फर्क हो ही जाएगा।कोई क्यों डरता है यहां बात करने से?  असहमति की आवाज द...