संदेश

salam लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सलाम तो सीधे खुदा को जाता है

क्यों करता है वह सलाम और क्यों ऊंचा हो जाता है मेरा कद रोज़ मेरे आस-पास ऐसा ही होता फिर एक दिन अचानक मेरे ही पाले से आती है एक आवाज़ सलाम हुज़ूर!! सलाम बजानेवाला चौंक उठता है ये मेरी आवाज़ में कौन बोला मेरा सुर इस कंठ में कैसे गूंजा  .....तभी से मैं और वह हो लेते हैं इस आवाज़ के साथ जो कहता है मैं कहूं, तुम कहो क्या फर्क पड़ता है न कहने वाला छोटा न लेने वाला बड़ा सलाम तो सीधे खुदा को जाता है .