यूं ही दो ख़याल
प्रेम तुम थे तो थी जिद तकरार अनबन उलझन केवल तब ही था संगीत सृजन हरापन ...और बस तब ही तब ही तो हुआ था मुझे प्रेम | हिचकी नहीं सिसकी अरसा हुआ कोई हिचकी नहीं आई उसे जुबां भी नहीं दबी दाँतों के नीचे बस, याद.... शायद, हिचकी अब सिसकी हो गयी है |