संदेश

yaad लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोहब्बत के शहर से

चित्र
अर्से से  संभाल रखी थी  मोहब्बत की धरोहर के लिए मशहूर  शहर से लाई एक सफ़ेद प्लेट उसकी संग ए मरमरी जाली के पास कई रंग थे  इक-दूजे की खूबसूरती में लिपटे  आज, वह प्लेट टूट गयी  रंग बिखर गए  सिर्फ सफ़ेद नज़र आता है अब टूटी यादों को फेंका नहीं   उसने जोड़ा और सहेज लिया खुद को भी कहाँ फेंका उसने सहेज रखा है  अक्षत वनपीस की तरह.

जान का सदका

चित्र
मैं फिर जिंदा हो जाना चाहती हूँ तेरी जान का सदका लेना चाहती हूँ   नज़र ए बद से दुआ का सफ़र एक  पल में करना चाहती हूँ   ये जो ख्वाहिश  दिल ने की है  अल सुबह तेरे ज़ख्मों में खुद को पैबस्त करना चाहती हूँ  माजी कहकर भूलने को न कहना दोस्त स्वर्णिम दौर को लौटा लाना चाहती हूँ   पाषाण युग से यही आरज़ू  रही है मेरी तेरे लिए  कायनात किनारे कर देना चाहती हूँ   यह लोह - ओ-क़लम   भी ले जा रहा है तेरे  करीब मैं तो बस इसमें सवार हो जाना चाहती हूँ   होगी जब कभी क़यामत एक रोज़  मैं  पूरी तरह सज जाना चाहती हूँ