संदेश

Manipur conflict लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मणिपुर :अफसोस ये दुष्कर्म राज्य प्रायोजित हैं

चित्र
मणिपुर का केवल एक वीडिओ देखकर उद्वेलित मत होइए। ऐसी कई घटनाएं हैं जो पिछले सत्तर दिनों में वहां हुई है। उस महिला के भाई को मार दिया जाता है और उसके साथ तीन महिलाओं को भीड़ के सामने नग्न कर दिया जाता है।किस बर्बर युग में जी रहे हैं हम? कहां छिपाएं खुद को? महिलाओं को हथियार बनाकर बदला लेने का तरीका आज़ाद भारत में आज भी हर जगह दिखाई देता है लेकिन अब जो हो रहा है उसे राज्य प्रायोजित हिंसा और दुष्कर्म कहा जाना चाहिए। पीड़िता के बयान हैं कि उसे मणिपुर पुलिस ने दरिंदों के हवाले किया। गुजरात में बिलकिस बानो को जो आप भूलेंगे तो ऐसी कई लोमहर्षक और हैवानियत भरी घटनाओं के लिए भी  तैयार रहना होगा । गर्भवती  बिलकिस बानो के परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद उसके साथ बलात्कार और फिर उसके सज़ायाफ़्ता अपराधियों का समय से पहले जेल से छूटना ,कौन कहेगा कि  इस देश के राज्य स्त्री को सुरक्षा देते हैं। 2002 का गुजरात हो या आज का मणिपुर , मुख्यमंत्रियों की भाषा पर गौर कीजिये ।क्या ज़िम्मा लेंगे ये महिलाओं की सुरक्षा का। और पीछे जाएं तो विभाजन के समय भी दोनों और की महिलाओं को बदले की भावना से रौंदा गया...