संदेश

israel लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युद्ध और शांति के बीच 'दलाल' कौन

चित्र
जो इल्म तुझे तुझ से न ले ले उस इल्म से जहल बेहतर है- रूमी हज़ारों साल पहले  ईरानी होने का मतलब था प्रकाश का वाहक। यह अग्नि को पूजने वालों के लिए नए युग का उदय था। कुछ वैसा ही जैसा वैदिक काल में अग्नि को समर्पित यज्ञ और उसके ज़रिए सृष्टि का आव्हान। अंधेरे और उजाले के बीच सतत संघर्ष के बाद एक दिन न्याय का दिन होगा, इस विचार ने तब के फ़ारस में बड़ी आबादी को जोड़ा।  उनकी समूची  कविता, संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र वाद अच्छाई की पैरोकारी से जुड़ा था जो बाद के फ़ारसी शायरों में भी नज़र आया। मौलाना जलालुद्दीन रूमी की 'मसनवी' फारसी साहित्य की महान सूफी कृति है, जिसमें 25,000 से ज़्यादा  छंद हैं। यह कहानियों के माध्यम से प्रेम, आध्यात्मिकता और ईश्वर से मिलन का मार्ग बताती है, जिसे "फारसी का कुरान" भी कहा जाता है।  ईसा से 600 साल का दौर था जब  ईरानीयों ने बेबीलोन पर कब्ज़ा कर के दो सौ साल की यातना झेल रहे यहूदियों को    मुक्त करावया था। इन्हें वहां के राजा ने केवल इसलिए  कैद कर रखा गया था क्योंकि उनका अपना यक़ीन था, अपने ईश्वर को मानने का। यह राजा  सायर...

'नो अदर लैंड' तब जाएं तो जाएं कहां ?

चित्र
तानाशाहों को हमेशा लगता है कि कला जैसे उनके लिए काल बन कर आ रही है इसलिये वे जब-तब कभी कलाकार पर तो कभी उसके काम पर हमला बोलते रहते हैं। पूरब से पश्चिम तक मामला एक सा ही है, तभी तो तीन सप्ताह पहले ऑस्कर से सम्मानित बेस्ट डॉक्यूमेंटरी 'नो अदर लैंड' के चार निर्देशकों में से एक हमदान बलाल पर सोमवार को उन्हीं के गांव में इज़रायली सेना का हमला न होता। अगले दिन जब उन्हें रिहा किया जाता है तब  उनके सर और शरीर पर चोट के निशान मिलते हैं।    'नो अदर लैंड' के चार निर्देशकों में से दो फ़िलीस्तीनी हैं और दो इज़राइली। चार सह-निर्देशकों बासल अद्रा , हमदान बलाल , युवाल अब्राहम और रेचल  सोर की बनाई पहली ही डॉक्यूमेंटरी ने ऑस्कर जीता है और पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बन गई है। नो अदर लैंड डॉक्यूमेंटरी के ज़रिये इन चारों का मकसद था कि साथ में हमारी आवाज़ ज़्यादा बुलंद होगी और ऐसा हुआ भी। ऑस्कर समारोह में जब इज़रायली पत्रकार युवाल अब्राहम ने अपने फ़िलीस्तीनी सह- निर्देशक बासल अद्रा की ओर देख कर कहा - "जब मैं बासल को ...

इजराइल-हमास के बीच जनमानस , ’मेरे नाम पर' मत लड़ो ये जंग'

चित्र
 एक युद्ध वह था जिसे राम ने लड़ा था।  कोई दुविधा नहीं थी वहां । एक ही लक्ष्य बुराई और आतंक का ख़ात्मा।यह लड़ाई इतनी ईमानदार नहीं जितनी राम की रावण के विरुद्ध थी जो होती तो आज हमास जैसे  आतंकवादी संगठन का जड़ से खात्मा हो चुका होता। भगवान राम युद्ध जीतकर गद्दी विभीषण को सौंप आए थे। लंका में भी उनके जयकारे लग रहे थे। यहां  इरादे नेक नहीं है। लंका में तो लंका के लोग ही रावण के साथ नहीं थे क्योंकि वो अपने कृत्य में ईमानदार नहीं था। जंग ऐसी ही होनी चाहिए और जो ऐसी ना हो बेगुनाह बच्चों को मारे तब आम इंसान को सड़क पर आ जाना चाहिए। उनके विरोध में जो कहलाए तो आका जाते हैं लेकिन लड़ाई में एक पक्ष चुन लेते हैं अपनी सुविधा का। यहूदियों का एक हिस्सा तो आ चुका है इस अमानवीयता के खिलाफ सड़क पर कि मेरे नाम पर मानवता के यूं टुकड़े ना करो। अस्पताल पर मिसाइलें दागी जा रही हैं,दोनों और मासूम बच्चे मारे जा रहे हैं और ये नेता गले लग कर एक दूसरे की हौसला अफजाई कर रहे हैं। कोई युद्ध विराम की कोशिश नहीं कर रहा।  हैरानी और दुख की बात है कि अभी अस्सी साल भी नहीं बीते कि हिटलर के अत्याचार से पीड़ित...