संदेश

maa mothers day लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

माँ पर नहीं लिखी जा सकती कविता

चित्र
मां के प्रेम और समर्पण को यहां लिखा कोई शब्द हूबहू बयां नहीं कर सकता। मां वह है जो अपनी जान देकर भी अपने दिल को बच्चे में धड़कते देखना चाहती है। इसे हिंदी फिल्म हार्टलेस में पूरी संवेदना के साथ दिखाया गया है। वह खुद को खत्म कर अपना दिल बीमार बेटे में लगवाती है। मां  बच्चे से अगर कुछ चाहती है तो वह है उसकी सलामती उसकी सेहत। मालवा के कवि चंद्रकांत देवताले सही लिखते हैं कि मैं नहीं लिख सकता मां पर कविता क्योंकि मां ने केवल मटर, मूंगफली के नहीं अपनी आत्मा, आग और पानी के छिलके उतारे हैं मेरे लिए। वाकई मां शब्द-शिल्पियों के लिए चुनौती है। संकट शब्दों का है, साहित्यकारों का है। मां तो निर्बाध नदी की तरह अपना सब कुछ अपने बच्चों पर वारती है, कुर्बान करती है, न्यौछावर करती है।                बदलते वक्त में मां की भूमिका भी बदली है। अब तक भारतीय समाज में एक लड़की की तरबियत ऐसी ही की जाती थी कि वह शादी के बाद ससुराल में सबकी सेवा करते हुए अपने बच्चों का लालन-पालन करे। उसकी समूची टे्रनिंग ऐसी होती थी कि वह एक बेह...