संदेश

justice BV nagrathna लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आने वाली पीढ़ियों को भूत का बंदी न बनाएं

चित्र
"भारतीय होने के नाते हमारी साधन संपत्ति क्या है ? हमारे मानव जिनमें से एक तिहाई युवा हैं। ये ही हमारी वास्तविक शक्ति हैं। यदि हम उनमें उत्साह भर दें और उनकी साहसिक आत्मा को झिंझोड़ दें तो सोता मानव जाग्रत हो जाएगा और हम सारे विश्व पर विजय पा लेंगे।" यह बात पचपन साल पहले कही थी हमारे महान वैज्ञानिक डॉ सी.वी. रमन ने जिनके 'रमन इफ़ेक्ट'  की वजह से दुनिया ने उन्हें नोबेल पुरस्कार और देश  ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था। वैज्ञानिक रमन 1970  में  दुनिया से  चले गए लेकिन क्या हम अपने देश के महान वैज्ञानिकों की दिखाई रौशनी में युवाओं का भविष्य देखने की कोशिश कर रहे हैं ? इन दिनों जो देश के बहुसंख्य युवा के साथ हो रहा है क्या वह किसी भी नज़रिए से हमारी वैज्ञानिक सोच को दर्शाता है?  सोच और समझ का तो ऐसा तंत्र कोरोना काल में विकसित किया गया कि अबोध आबादी को लगा कि वायरस उन पर किसी चील की तरह झपट्टा मारेगा। उन्होंने अपने दरवाजे तक पर आना बंद कर दिया था ।  मकसद यही कि हम एक ऐसी चेतनाशून्य भीड़ में बदल जाएं जो बताई लीक पर चलती जाए।  भारत की आध्यात्मि...

नोटबंदी फ़ैसला: काश जनता की पीड़ा भी झलकती

चित्र
बेतरतीब और बेतुकी बातों के लिए हरी झंडी अब व्यवस्था की नई शैली है। फ़ैसले, बयान, टिप्पणियां चाहे तकलीफदेह, जानलेवा और बेतरतीब हों, लेकिन वे सही हैं। नफरती बयानों  के लिए भी नेता ख़ुद ज़िम्मेदार है। किसी सरकार या पार्टी का इसमें कोई लेना-देना नहीं। लेना-देना केवल तब होगा जब अधिकारी इसे व्यवस्था में शामिल करें। बयानबाज़ी का फैसला मंगलवार को आया और इससे ठीक एक दिन पहले अपने ऐतिहासिक फैसले में नोटबंदी भी सही ठहरा दी गई है। सरकार भी सही है, सबसे ऊंची अदालत भी सही है, ग़लत वे करोड़ों लोग हैं जो रातों-रात कतारों में लगा दिए गए। लाखों को उनके पवित्र या मांगलिक कार्यों के लिए भी उनका अपना धन नहीं मिला। हज़ारों अनजान लोग आधी-अधूरी जानकारी के साथ ताबड़तोड़ अपने बड़े नोट खर्च करने निकल पड़े। सैकड़ों इस फ़ैसले के बाद असमय काल के ग्रास बन गए। हैरानी इस बात की भी है कि किसी यमदूत की तरह अचानक प्रकट हुई इस नोटबंदी के फ़ायदे अब तक कोई नहीं गिना पाया। बस, सुनतेआए हैं कि कालाधन समाप्त हो गया, अर्थव्यवस्था कैशलेस हो गई, आतंकवाद, नक्सलवाद और जाली नोटों का नेटवर्क सब नेस्तानाबूद हो गया।  क्या वाकई ऐसा हुआ? नोटबं...