और कितना गिरोगे ?
और कितना गिरोगे ? हां कितना ? रेपिस्ट का मज़हब पूछते हो ? जिस स्कूल से बच्ची अगुआ होती है उसकी विचारधारा में विचरते हो ? एक अफवाह पर भीड़ बनकर निर्दोषों की जान ले लेते हो ? अपनी ही विदेश मंत्री के खिलाफ गालियां लिखते हो? कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी के साथ रेप करना चाहते हो ? कौन हो तुम लोग और जब संस्था थॉमस रायटर्स फॉउंडेशन भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक मुल्क बताती है तो नाराज़ होकर इसे स्वीकारने से ही इंकार कर देते हो ? हद है भाई मुद्दे को साम्बोधित ही नहीं करना चाहते । कठुआ, उन्नाव,मंदसौर और कितने सबूत चाहिए हमें कि हम पीड़िता के हक़ में नहीं दुष्कर्मियों के मज़हब में दिलचस्पी रखते हैं। इक्कीसवीं सदी में इतना छोटा , निम्न और तुच्छ कौन बना देता है हमें ? अफसोसनाक तो यह है कि हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए भी अब बेहूदी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और हमारे कथित नेता बोलने में ही झिझक रहे हैं। अभद्र भाषा किसी के भी ख़िलाफ़ हो आप चुप्पी साधकर काम निकालने वालों में हैं तो आप भी दोषी हैं ...