संदेश

hindi kavita लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मैं और तुम

दरख़्त  था एक दरख़्त हरा घना छायादार इस क़दर मौजूद कि अब ग़ैरमौजूद है फिर भी लगता है जैसे उसी का साया है उन्हीं पंछियों का कलरव है और वही पक्का हरापन है सेहरा ऐसे ही एहसासों में जीता है सदियों तक और एक दिन मुस्कुराते हुए हो जाता है समंदर ख़ुशबू   मैंने चाहा था ख़ुशबू को मुट्ठी में कैद करना ऐसा कब होना था वह तो सबकी थी उड़ गयी मेरी मुट्ठी में रह गया वह लम्स  उसकी लर्ज़िश और खूबसूरत एहसास काफ़ी है एक उम्र के लिए याद  यादों की सीढ़ी से आज फिर  एक तारीख उतरी है मेरे भीतर...  तुम जान भी पाओगे जाना कि बाद तुम्हारे मैं कितनी बार गुजर जाती हूँ इन तारीखों से गुजरते हुए।