संदेश

taliban लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पाकिस्तान में मलाला अफगानिस्तान में सुष्मिता

चित्र
अफगानिस्तान में अमेरिकी दखल हो जाने के बावजूद लेखिका और स्त्री सेहत से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता सुष्मिता बैनर्जी की हत्या हो जाती है। इन दिनों यह ताकतवर देश जाने किस हक से सीरिया पर हमला करने की मंशा रखता है। दुनिया के बड़े हिस्से में जब स्त्री को जीने लायक परिस्थिति दे पाना ही नामुमकिन हो रहा है ये देश युद्ध के जरिए शांति प्रयासों में लगा है?  स्त्रियों की सेहत के लिए काम कर रहीं सुष्मिता बैनर्जी अफगानिस्तान में गोलियों से भून दी जाती हैं, तो स्त्री शिक्षा के लिए संघर्ष कर रही किशोरी मलाला यूसुफजई को तालिबानी पाकिस्तान में मौत देने की कोशिश करते हैं। मलाला सौभाग्यशाली रहीं कि वे आज जिंदा हैं, लेकिन सुष्मिता के साथ ऐसा    न हो सका। वे अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में अपने घर पर मार दी गईं। उनके पति जांबाज खान को बांध दिया गया और आतंकी उन्हें यह कहते हुए मारने लगे कि तुमने हमारे खिलाफ लिखना नहीं छोड़ा। उनचास साल की सुष्मिता को प्रेम और सौहार्द की कीमत जान से चुकानी पड़ी। काबुलीवाले की बंगाली बहू के स्नेह संदेश में कट्टरपंथियों को ...