संदेश

war लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बूढ़े युद्ध शुरू करते हैं और जवान शहीद

चित्र
" बूढ़े युद्ध शुरू करते हैं और जवान इसमें लड़ते और जान देते हैं" -हर्बर्ट हुवर   पश्चिमी एशिया में युद्ध की लपटें भयावह हो गई हैं। एक ऐसा युद्ध जिसमें चुन-चुन के हत्याएं भी हो रही हैं, तेल और गैस के मुहानों पर सीधे हमले हो रहे हैं,  ग़रीब देश और गहरी तकलीफ़ में आ गए हैं। हैरानी और दुःख की बात यह है कि शांति के प्रयास बिल्कुल सिफर हैं। सहायता पहुंचाने के लिए जहाज़ तैयार हैं लेकिन अमन की बात पर गहरा मौन है। इस कबीलाई दुनिया में कोई एक भी नेता ऐसा नहीं जो तेल के लिए जारी इस जंग में जनता के तेल निकलने की स्थिति को समझ सके,बोल सके। महावीर, बुद्ध,नानक और गांधी का देश भी लहर (अब तक 6)आते हुए ताबूत देख रहा है लेकिन शांति को लेकर दुविधा में है। यही इस दौर की कूटनीति है कि जिनके पास लाठियां हैं उनके हो जाएं,गुटबाज़ी करें। मोटे तौर पर भले ही  ईरान-इजराइल+अमेरिका सीधे लड़ाई में हों लेकिन शेष दुनिया कभी सीधे तो कभी आजू -बाजु से इसके ख़तरनाक नतीजों की चपेट में आ रही है। हमारा देश न किसी के लेने में है और न किसी के देने में, फिर भी युद्ध के असर में आता जा रहा है। असर ऐसा कि एक मार्च क...

खेल में दो दो हाथ क्यों?

चित्र
दो राजा थे। दोनों पड़ोसी थे। उनकी रियासत की लंबी-लंबी  सीमाएं एक दूसरे से मिलती थीं। यूं तो दोनों में गाढ़ी शत्रुता थी लेकिन बड़ी-बड़ी  खेल प्रतियोगिताओं  में हिस्सा लेने का लालच वे छोड़ नहीं पाते थे। इनमें एक छोटी रियासत का राजा ज़्यादा हमलावर तबियत का था और उसकी सेना और प्रशिक्षित गुर्गे कई बार दूसरे राज्य में घुसपैठ कर चुके थे। सीमा पर भी ये भीषण उत्पात मचाते और मौका देख कर निहत्थी निर्दोष प्रजा की जान भी ले लेते। राजा ने सुरक्षा के लिए कटीली बाड़ भी लगाई, कोई फ़ायदा ना हुआ। इस बार राजा ने तय किया कि अब इनसे कोई व्यवहार नहीं होगा। यहां तक की  धनुर्विद्या और मल्ल्युद्ध की बेहद लोकप्रिय प्रतिस्पर्धाएं भी अब हमारे बीच नहीं होंगी। पूरी रियासत ने राजा की घोषणा का स्वागत किया कि ख़ून की होली खेलनेवाले पड़ोसी के साथ अब कोई खेल नहीं होगा। फिर पता नहीं कब, किसी तीसरी  रियासत में एक नियत दिन दोनों राज्यों के मल्ल योद्धा अखाड़े में पहुंचे और भिड़ गए। प्रजा में कोई उत्साह नहीं था और ना ही वह अखाड़े में पहुंची। घुसपैठिये राजा के योद्धा, धोबी पछाड़ के साथ धो दिए गए। जीतने वाले ने कहा कि...