संदेश

manipur लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज़ाद वतन में क्यों उजड़ रहे गुलशन

चित्र
क्या बीते दस बरसों में आपकी किसी मित्र या परिजन से कोई बहस नहीं हुई ? कभी ऐसा नहीं हुआ कि आप उलझ पड़े हों सियासी मुद्दों पर और फिर साम्प्रदायिक टसल की तंग गलियों में जकड़ गए हों ? कभी ऐसा नहीं लगा कि जिससे बहस हो रही है वह पहले कुछ और था अब कुछ और है? आखिर मेरी समझ में यह तब क्यों नहीं आया ?अगर जो ऐसा आपके साथ नहीं हुआ है तब आज की तारीख़ में आप सबसे खुशनसीब व्यक्ति हैं। आपकी सदाशयता का स्तर सर्वोत्तम है और हर हिंदुस्तानी जिस दिन ऐसा हो जाएगा, ज़हर फैलानी वाली ताकतें खुद-ब-खुद परास्त हो जाएंगी। अभी तो लगता है जैसे हर शख्स कोई ज़िंदा बम है जिसे बस एक चिंगारी तबाह करने के लिए काफ़ी है। दुनिया दुसरे विश्वयुद्ध में  बम गिराने को लेकर बहस कर रही है और हम खुद बम बन रहे हैं। हम जो यूं तब्दील हुए हैं यह सब यकायक नहीं हुआ। पूरी एक सदी की एक्सरसाइज है । अब जो नया हुआ है वह उन्मादियों को सरंक्षण देने का काम  है। अब व्यवस्था इनसे हमदर्दी रखने लगी है। मणिपुर, नूंह और जयपुर-मुंबई ट्रैन में जो हुआ और हो रहा है वह हमारे ज़िंदा बम होने की दुखद दास्तानें हैं। तब क्या इस दशा में उम्मीद इन नेताओं से की ज...

गुस्से में मणिपुर, ओपेनहाइमर सब एक

चित्र
हमारी सरकार की मानसिकता को समझने में हाल ही में रिलीज हुई  एक  हॉलीवुड फ़िल्म ओपनहाइमर बहुत मदद कर सकती है। इन दिनों भारत में किसी भी हिंदुस्तानी  फिल्म से यह ज़्यादा देखी जा रही है। यह भौतिकशास्त्री और  परमाणु  वैज्ञानिक   जूलियस  ओपनहाइमर के उस द्वन्द को रेखांकित करती है जिसमें दूसरे विश्वयुद्ध में जापान के दो शहर परमाणु बम के हमले से नेस्तनाबूत हो चुके थे और मनुष्य इन विकिरणों के घातक हमलों से अगली  पीढ़ियों तक विकलांग होने जा  रहा था। हम सब जानते हैं हमारी सरकार  आए दिन भारत को विश्वगुरु का  दर्जा दिलाने को लेकर सचेत रहती है लेकिन जब वास्तव में ऐसा अवसर आता है, वह उसका महत्व समझने की बजाय अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देने लगती है। शायद लगातार नफ़रत और गुस्से का भाव ऐसा ही व्यवहार  करने पर मजबूर कर देते हैं। बहरहाल इस फिल्म में महान वैज्ञानिक ओपनहाईमर एक दृश्य में कहते हैं कि भागवत गीता दर्शन शास्त्र की बेहतरीन पुस्तक है और उन्होंने इसे समझने के लिए संस्कृत भाषा सीखी है (यह सच है कि वैज्ञानिक  ओपनहाइमर   भाषा विज्ञा...

जो गीत दिलों में क़त्ल हुए हर गीत का बदला मांगेंगे

चित्र
अच्छा है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हमारे प्रधानमंत्री को 'बॉस' कहा और यह भी अच्छा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनसे ऑटोग्राफ लेने की ख़्वाहिश की। कोई उनके पैर छूने को ही लालायित है।सच तो यह है कि भारत की जनता भी उनसे कुछ उम्मीद रखती है। उन्हें यही कहना चाहती है या शायद कहती भी रही है लेकिन अक्सर देखा जाता है कि वे सरकार में मिलकर जनता के हित साधने में चूक कर जाते हैं। किसी भी लोकतंत्र में सरकार के मायने क्या होते हैं? यही कि उसके फैसलों से उसके नागरिकों की जिंदगी आसान हो, उनकी तकलीफ़ों की सुनवाई हो, वे सुरक्षित हों लेकिन क्या ऐसा है? तो फिर जंतर-मंतर पर देश के लिए मैडल लाने वाली पहलवानों की तकलीफ पर कोई क्यों कान नहीं धरता? ,दिल्ली पर जनता के विरुद्ध क्यों अध्यादेश आता है? और मणिपुर में 75 लोगों के प्राण जाने के बाद हिंसा का दोबारा भड़कना क्यों होता है? क्यों ऐसा होता है कि केंद्र  जिसका 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' में गहरा यकीन है वह महिला पहलवानों की पीड़ा को यूं अनदेखा कर देता है? 'सबका साथ सबका विकास' कहते-कहते मणिपुर में क्यों ऐसा ...