संदेश

posters लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हा हा और हाहाकार केबीच

चित्र
हा हा और हाहाकार के साथ अठारहवीं लोकसभा के नए नवेले सत्र का अंत हो गया। खूब किस्सागोई हुई, खूब तस्वीरें लहराईं गईं, मणिपुर से आए सांसद ने अपने ज़ख्म खोलकर रख दिए ,नीट परीक्षा पर सरकार ने कोई कान नहीं दिए । विपक्ष के हंगामे के बीच पानी पी-पी कर एक दूसरे को कोसा गया। इस बार  कांग्रेस ने  भारतीय जनता पार्टी की पिच पर खेलने में  कोई संकोच नहीं किया। नियम है कि संसद में कोई तख्ती या चिन्ह नहीं लाया जा सकता लेकिन लाया गया। यहां शालीनतापूर्वक अपनी बात ही रखी जानी चाहिए क्योंकि  सड़क और संसद के बीच यही फर्क है। बेशक प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया लेकिन   एक दुःखद संयोग रहा कि जब वे  विकसित भारत का ज़िक्र कर रहे थे, ठीक उसी समय हाथरस के एक गांव में मची भगदड़ ने  सैकड़ों निर्दोष महिलाओं की जान ले ली। यह देश की वह बदहाल महिला आबादी  थी जो प्रशासन की बदहाली का शिकार हो गई। अपने तमाम आभाव और परेशानियों के बीच चंद सुख के पल लेने की उम्मीद में उन्हें सुकून नहीं मौत मिली। कथित बाबा को दर्शनार्थियों की भीड़ से बचाने के लिए आयोजकों ने इन महिलाओं की...