संदेश

NCP लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

2019 में भारत से आया था ट्रंप-मस्क युग का प्रीक्वल

चित्र
महाराष्ट्र के एक शहर में गुजराती परिवार रहता था। लगभग तीन दशक से वहां रहते हुए परिवार अपने व्यवसाय को खासा जमा चुका था। इस काम में   वहां  पहले से  बसे गुजराती उद्योगपति ने उनकी काफ़ी मदद की थी। मन ही मन परिवार के मुखिया उनका बहुत एहसान मानते थे। पहले पहल तो सबकुछ व्यवसाय तक ही सीमित रहा लेकिन फिर उद्योगपति ने उनके घर के फ़ैसलों में दखल देना शुरू कर दिया। मुखिया अपने रुतबे को बरक़रार रखना चाहते थे इसलिए सब स्वीकारते गए लेकिन तक़लीफ़ तब शुरू हुई जब उद्योगपति ने बच्चों के ब्याह-शादियों में भी बोलना शुरू कर दिया। रिश्तों में यह दखल नई पीढ़ी को बर्दाश्त नहीं हुआ। दादाजी के आगे जब आवाज़ ऊंची हुई तो घर में कोहराम मच गया। "इस घर की आन-बान में आग मत लगाओ " दादाजी का सख़्त वाक्य पूरे घर में चेतावनी की तरह गूँज गया। एक पोता अपनी ज़िद में घर छोड़ गया। उसका हश्र देखकर शेष परिवार की फिर कभी हिम्मत नहीं हुई कि कुछ बोले। बाहरी शान यूं ही बनी रही और उस उद्योगपति की हर मर्ज़ी का पालन उस घर में होने लगा  अक्सर बच्चे कसमसाते कि हम पर कुछ ज़्यादा समझोते लादे जा रहे हैं लेकिन बोलता कोई कुछ नहीं...

महाराष्ट्र, पवार के नए वार से कौन होगा पॉवरफुल

चित्र
महाराष्ट्र की सियासत की तुलना अगर शतरंज के खेल से की जाए तो एनसीपी के नेता शरद पवार उस ऊंट की तरह हैं जिनकी चाल  टेढ़ी  ही होगी यह तो  समझ आता है लेकिन किस करवट होगी यह कभी समझ नहीं आता। उनकी अपनी पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) टूटकर शिवसेना की तरह ही दो फाड़ हो जाएगी या महाविकास अघाड़ी का अभिन्न हिस्सा बनी रहेगी यह प्रश्न अब सियासत के हर गलियारे में पूछा जा रहा है। अफवाह गर्म है कि  एनसीपी  छिन्न -भिन्न होकर भाजपा को टेका लगा देगी और इसी अफ़वाह के बीच एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के प्रवक्ता ने कह दिया है कि अगर  एनसीपी से टूटकर अजित पवार भाजपा की झोली में गिर जाते हैं तो वे छिटक जाएंगे। चुनाव भले ही कर्नाटक में होने वाले हों लेकिन चुनाव के बाद भी स्थिरता की कोई गारंटी नहीं इसकी पूरी गारंटी इन दिनों महाराष्ट्र की सियासत दे रही है। शरद पवार ने पिछले हफ़्ते अडानी के मामले में जेपीसी के गठन की मांग को गैर ज़रूरी बताकर विपक्षी एकता की हवा तो निकाली ही थी गुरूवार को मुंबई में दो घंटे गौतम अडानी के साथ बंद कमरे में  एक बैठक भी कर ली। दो टूक शब्दों में कहा ...