संदेश

Bharat jodo yatra India politics Rahul gandhi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यह महान दृश्य है चल रहा मनुष्य

चित्र
सियासी मौसम बदला-बदला सा है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यपाल खुलकर कह रहे हैं कि मैं 2024 में इन्हें फिर नहीं देखना चाहता। पार्टी के एक केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता भारत को बेहद अमीर देश तो मानते हैं लेकिन उसकी जनता को बहुत गरीब। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाहक ने देश भर में बढ़ती बेरोजगारी और आय में बढ़ती असमानता पर न  केवल चिंता जताई है बल्कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तो नई जनसंख्या नीति बनाने की बात तक कर दी है वर्ना अब तक तो "उधर आबादी बढ़ती जा रही है, इधर बढ़ानी है" कि उत्तेजना ही सम्प्रेषित होती थी। शायद विश्लेषकों की बात समझ आ गई है कि आबादी बढ़ने का सीधा ताल्लुक जहालत से है न कि मज़हब से। यह बहुत ही सकारात्मक है कि देश में ऐसी आवाज़ें अर्से बाद अब फिर सुनाई देने लगी हैं। नफ़रती कीचड़ से सने बोल कहीं बह गए हैं, विसर्जित हो गए हैं। और भी बहुत कुछ बहा है, मसलन किसी को कमतर साबित करने की आईटी सेल की मुहीम। फिर भी घृणा के बीज जो देश में बोए जा चुके हैं, वे चुनावी सियासत वाले राज्यों में खाद-पानी पाने लगते हैं और काटों  की तरह लहलहाने लगते हैं। गुजरात ताज़ा मिसाल है। ...