संदेश

Ashok gehlot rajasthan congress लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान : जनता की पैनी निगाह है चौपड़ के पासों पर

चित्र
जयपुर का खूबसूरत परकोटा विश्व विरासत की महत्वपूर्ण धरोहर है और इसी परकोटे में वास्तुकार विद्याधर जी की बनाई चौपड़ भी है। यहाँ का बाज़ार चौपड़ के डिज़ाइन-सा है, वही चौपड़ जिस पर पासे फेंक-फेंक  कर कौरवों और पाण्डवों ने  द्युत क्रीड़ा को अंजाम दिया था और उसके बाद फिर द्वापर युग की पूरी राजनीति बदल गई थी। यहाँ भी  चुनावी राजनीति का रंग राजधानी जयपुर से जमना शुरू हो गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने एक के बाद एक चुनावी सभाएं की । इन दोनों के आने से जनता के बीच भले ही कोई बड़ी हलचल न हुई हो लेकिन दलों के भीतर भूचाल आ गया है। मोदी के मंच पर दो बार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को बोलने का मौका नहीं मिला तो राहुल गांधी भी जाते-जाते बम फोड़ गए कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तो हम जीत जाएंगे लेकिन राजस्थान में टक्कर कांटे की है। बेचारे अशोक गेहलोत जिन्होंने रेगिस्तान की धरती पर जितनी बारिश नहीं होती उतनी तो योजनाओं की बरसात कर दी है,केवल इतना ही कह पाए कि हम और मेहनत करेंगे। कोई बिरला नेता ही होगा जो सरे आम अपनी पार्टी के पीछे होने की बात कह जाए।  रवायत तो यही है घर...

आलाकमान की आला चूक

चित्र
 पूरे सप्ताह राजस्थान सुर्ख़ियों में रहा। गहलोत को 'घेलोट' कहनेवाला मीडिया देर रात तक जाग-जाग कर बग़ावत की कहानियां सुनाता रहा ,ब्योरे देता रहा। एक नेता जिसकी ख्याति रही हो कि वह पार्टी का वफ़ादार सिपाही है तो उसके पार्टी लाइन तोड़ने से जुड़ी ख़बरों में भला किसकी दिलचस्पी नहीं  होगी। उन्हें लग रहा था कि कांग्रेस पार्टी के वफ़ादार अशोक गहलोत की बेवफ़ाई के किस्से यहीं से मिलेंगे। अशोक गहलोत के तो नहीं लेकिन उनके विधायकों के एकजुट होने के दृश्य उन्हें खूब मिले, जिन्हें बगावत की तरह पेश करने में किसी ने कोई गलती नहीं की। अब जब इस बगावत की नैतिक ज़िम्मेदारी अपने सर लेते हुए अशोक गहलोत ने माफी मांग ली है तब मीडिया की नई कोशिश राजस्थान का मुख्यमंत्री बदलवाने में लग गई है। एक ठीकठाक काम करते प्रदेश को यूं अस्थिर करने के लिए कौन उत्तरदाई है ? किसने इसके  शांत पड़े धोरों में बवंडर की हवा फूंकी ? किसे लगा कि  गिनती के जिन दो प्रदेशों में सरकार बची हुई है उनमें से ही अध्यक्ष भी आना चाहिए। अगर जो आना भी चाहिये तो यह भांपा क्यों नहीं जा सका कि नए नाम पर वहां किस क़दर विद्रोह हो सकता है? कां...