संकल्प और गौरव के झंडाबरदारों में से एक को चुनेगा राजस्थान
सचिन पायलट कोटा संभाग में जनता के बीच जयपुर में मुख्यमंत्री राजे पुनर्जीवित द्रव्यवती नदी जनता को सौपतीं हुईं -सत्ताधारी भाजपा गौरव यात्रा निकाली तो कांग्रेस संकल्प रैली के साथ मैदान में -वसुंधरा राजे सिंधिया के सामने हैं अशोक गेहलोत और सचिन पायलट -अमित शाह एक पखवाड़े में पांच बार तो राहुल गाँधी तीन बारआ चुके हैं राजस्थान -यहाँ एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा के जीतने का है चलन -कांग्रेस को एंटी इंकम्बेंसी से है जबरदस्त उम्मीद भाजपा संगठन भरोसे -भाजपा के विज्ञापनों से लदे है अख़बार के तो कांग्रेस मांग रही जनता से पैसा -ग्रामीण इलाकों में राफेल या मंदिर कोई मुद्दा नहीं ,शहरों में हो रही इन पर बात -रोडवेज कर्मचारियों की लंबी हड़ताल से सरकार के खिलाफ है गुस्सा -आप, बहुजन, समाजवादी और कम्युनिस्ट मिलकर भी बड़ी ताकत नहीं राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो चुकी है। यहां 7 दिसंबर को चुनाव हैं। तारीख़ के साथ जो ज़ाहिर हो रहा है व...