सांसद को रोकने से ज़्यादा असंसदीय क्या होगा
असंसदीय शब्दों की सूची बाहर आई है साथ में क्या कुछ और भी बाहर आया है ? आया है सत्ता पर काबिज़ लोगों का डर। कुछ इस तरह जैसे चोर की दाढ़ी में तिनका। शब्दों पर आपने रोक लगा दी लेकिन भाव और मुख मुद्राओं का क्या ? उन पर कैसे प्रतिबन्ध लगेगा। मान लीजिये आपने बहुत ही संसदीय शब्द बहुत ही अभद्र भाव से कहे हों तब ? और तो और आपने किसी नेता को मूर्ख बोलने के लिए अल्प बुद्धि शब्द का प्रयोग कर लिया तब ? तानाशाह को आपने तन कर खड़ा शाह बोल दिया तब। ज़ाहिर है कुछ शब्दों पर प्रतिबन्ध लगा कर आप अभिव्यक्ति को नियंत्रित नहीं कर सकते। एक फिल्म में देव आनंद अपने साथियों को आगाह करने के लिए कह देते थे जॉनी पुलिस का आदमी है। शब्दों की फेहरिस्त पढ़ते हुए लगता है जैसे बात कहने के अंदाज़ और बहस से ही जैसे किसी को इंकार हो। अकबर के दरबार में बीरबल अपनी बात को पुख्ता तरीके से रखने के लिए अपनी बुद्धि के साथ नए-नए प्रयोग करते थे, कुछ वैसे ही तरीके सांसदों को भी अपनाने होंगे। आखिर उन्हें जनता ने चुन कर भेजा है और वह जनता की ही भाषा बोलते हैं। इन शब्दों के आलावा जीता हुआ सांसद लोक मुहाव...