संदेश

Mohammad Faizal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुनवाई से ठीक पहले बहाल हो गए सांसद

चित्र
सप्ताह ख़त्म होते -होते देश की सियासत फिर वहीं आ गई है जहाँ से चली थी। राहुल गांधी का विदेशी धरती पर बयान , सत्तापक्ष का संसद को ठप (विपक्ष तो करता ही है) करना फिर बिना बहस के बजट बिल पास कर देना ,राहुल गांधी को  बिजली की गति से लोकसभा से निष्कासित करना , कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख़ और फिर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह का जर्मनी के बयान पर उस देश को धन्यवाद कहना। भारतीय जनता पार्टी के हाथ फिर गोला बारूद का आना और संसद का अगले तीन अप्रैल तक के लिए स्थगित हो जाना। यही हासिल है पिछले एक महीने का भी और संसदीय प्रणाली से चल रही सियासत का। इस हंगामे में उस मतदाता की हैसियत ही क्या रह जाती है जिसमें कहा जाता है कि तुम हमें चुनों ,वोट दो ,हम तुम्हारे सवाल ,तुम्हारी समस्या संसद में उठाएंगे। यही मौजूदा सियासी परिदृश्य है , 360 डिग्री का फुल सर्कल। सबकुछ इसी में गोल-गोल घूमता रहता है लेकिन इन सबके बीच जो दिशा देता हुआ मालूम होता है, वह है सर्वोच्च न्यायालय की एक मामले में टिप्पणी। न्यायाधीश द्वय ने कहा है कि सरकार नफरती भाषा पर चुप्पी नहीं साध सकती और जब तक धर्म और राजनीति अलग-अलग नही...

सबसे खतरनाक होता है मुर्दा शांति से भर जाना

चित्र
क्या लोकतांत्रिक ढंग से चुने हुए नेता भी लोक की अवहेलना करने लगते हैं और फिर जिंदा कौमें पांच साल इंतज़ार नहीं करती ,अपने चुने हुए नेता को ही आईना दिखाने के लिए सड़कें पाट देती है। दुनिया तो फिलहाल  ऐसे ही संकेत दे रही है। कई देशों में जनता सीधे अपने नेता को चुनौती दे रही है। इजरायल ताज़ा मिसाल है जहां जनता ने सड़कों पर विद्रोह करते हुए प्रधानमंत्री को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। इज़राइली प्रधानमंत्री को स्वतंत्र न्यायिक व्यवस्था में सरकारी दख़ल वाले कानून को कुछ समय के लिए स्थगित कर देना पड़ा है। फ्रांस की जनता भी सड़कों पर है यहां तक की श्रीलंका, ईरान और चीन की जनता भी सड़कों पर लड़ाई लड़ रही है। हमारे देश की चुनी हुई सरकार भी तो कुछ ऐसा ही तर्क रखती  है कि एक चुनी हुई सरकार का न्याय पालिका में दखल होना चाहिए। वह न्याय पालिका में कार्य पालिका का हस्तक्षेप चाहती है लेकिन फिलहाल यही सरकार खुश है कि चार लाख मतों से चुने हुए सांसद को वह सही वक्त पर संसद से निकालने में कामयाब हो गई है। तकनीकी तौर पर देखा जाए तो जनता बस चुनने का औपचारिक जरिया भर बन कर रह गई  है अगर ऐसा नहीं...