संदेश

women lib लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आलू लो पूरी लो, इन मर्दों से दूरी लो

चित्र
कभी-कभी नारे वह काम कर जाते हैं जो गहरे  विमर्श ,कानूनी बहस और बड़े बजट भी नहीं कर पाते। महिलाओं की सुरक्षा,सार्वजनिक स्थानों पर उनकी मौजूदगी बनाए रखने के लिए यही सब हमेशा होता है लेकिन बावजूद अपराध, छेड़छाड़,हिंसा और बलात्कार में कोई कमी नहीं आती। भारत का हर शहर बस एक-सी दास्तान सुनाता है और देश की राजधानी तो जैसे महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाले अपराधों की भी राजधानी है। हर साल दो हज़ार से ज़्यादा बलात्कार के मामले यहां दर्ज  होते हैं। साल 2012 का निर्भया सामूहिक बलात्कार मामला हो या पिछले हफ़्ते  दिल्ली के आस्थाकुंज में 17 साल की लड़की  के साथ  खुद को पुलिसवाला बता कर हुआ सामूहिक बलात्कार।  तब से अब तक देश की राजधानी में  26  हज़ार 500 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं।  बिहार के जमुई ज़िले में एक माइनर के साथ बदसलूकी और यौन दुराचार हुआ। दिल्ली में एक के बाद एक हुए विरोध प्रदर्शन  बता रहे हैं कि छात्राओं ने जैसे कमर कस ली है। अबकी बार जो तख्तियां उन्होंने हाथ में उठाई है,वे गहरी चोट करती हैं।  रसोई से चली ये नारे इतने तीखे हैं कि पानी पीकर भी सही नहीं ...

फ्रांस की ये गारंटी अद्वितीय है

चित्र
फ्रांस दुनिया का ऐसा पहला और अकेला देश बना गया है जहाँ गर्भपात का अधिकार संवैधानिक अधिकार हो गया है। 4 मार्च को आए इस ऐतिहासिक कानूनी संशोधन के बाद जहां राजधानी पेरिस में  महिलाओं ने  एफ़िल टॉवर पर चढ़कर ख़ुशी का इज़हार किया वहीं पूरी दुनिया कुछ हैरत में ही रही।ऐसा इसलिए भी कि  मनुष्य की आज़ादी और निजता को संबसे ज़्यादा तवज्जो देने वाला देश समझे जाने वाले अमेरिका ने खुद बीते वर्ष जून में महिलाओं के इस अधिकार को कम कर दिया था। वह वाकई कुछ दकियानूसी रवैया अपनाते हुए पीछे चला गया । फ्रांस ने बता दिया  है कि फ्रेंच रेवोलुशन के बाद से जो मानव अधिकारों की दिशा में  सुधार का जिम्मा उन्होंने लिया वह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उसकी सोच में लिंग को लेकर कोई भेद नहीं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह वहां के राष्ट्रपति ने अपनी घटती लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए ऐसा काम कर दिया है जिसे विरोधियों को भी सराहना पड़ रहा है। भारत के बारे में कहा जाए तो गर्भपात कानून को लेकर फ्रांस भले ही ना हो लेकिन अमेरिका से कहीं आगे है।  मार्च की 4 तारीख़ को फ्रांस के कानूनविदों ने महिलाओं के गर्भपात के अधि...