मेरी कुड़माई में


 मेरी कुड़माई  में 
मुझे मिले थे
माटी के गणेशजी
और एक लकड़ी की कंघी 
वही जो आदिवासी लड़का
लड़की को देता है 
मैं भी हो गयी थी तेरी
 सदा के लिए.
क्या कोई मंतर था 
 मिटटी और लकड़ी के टुकड़ों में 
या थी वो नज़र 
जो  सिवाय भरोसे  के
 कुछ और देती ही नहीं थी.



समझ रही हूँ  मिटटी-लकड़ी
देने का सबब
सच, तुम्हारी निगाहें
बहुत दूर तक  देख  लेती थीं .

टिप्पणियाँ

  1. समझ रही हूँ मिटटी-लकड़ी
    देने का सबब
    सच, तुम्हारी निगाहें
    बहुत दूर तक देख लेती थीं .

    शायद आप जीवन में खुशियों की शुरुआत और अंत के सफ़र दोनों की बात कर रही हैं.... गहरे भाव हैं

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर। परम्परायें शायद वैसी अर्थहीन नहीं जैसी कई बार समझी जाती हैं।

    जवाब देंहटाएं
  3. समझ रही हूँ मिटटी-लकड़ी
    देने का सबब
    सच, तुम्हारी निगाहें
    बहुत दूर तक देख लेती थीं ...
    परम्पराएँ यूँ ही हमारे जीवन का अंग नहीं बनती ...
    परम्परा से अलग देखूं तो कविता अपने भाव से कलेजे पर वार कर रही है ,इन शब्दों में जो एहसास छिपे हैं , उन्हें समझा तो !

    जवाब देंहटाएं
  4. समझ रही हूँ मिटटी-लकड़ी
    देने का सबब
    सच, तुम्हारी निगाहें
    बहुत दूर तक देख लेती थीं .
    मन को छूते हुए अहसासात ... भावमय शब्‍द संयोजन ।

    जवाब देंहटाएं
  5. माटी और लकड़ी में छिपी है मन की सजावट..

    जवाब देंहटाएं
  6. zindagi ke kathin tajurbe ki kirchen jab kahi gahre dhas jati hen tab yah shabd ubharte hen. nisandeh jab apne kore kagaz par qalam rakhi hogi to lafz khud bakhud akar lene lage honge. yah kavita mere antarman ko jhakjhor gai.

    जवाब देंहटाएं
  7. साधारण से लगने वाले प्रतीकों के माध्यम से कितनी गहरी बात कह दी आपने...ओह...

    निःशब्द कर दिया...क्या प्रशंशा करूँ...?

    अद्वितीय..!!!

    जवाब देंहटाएं
  8. dr. monkika, anuraagji,vaaniji sadaji,praveenji anamji,ranjana ji aap sabka bahut aabhar.

    जवाब देंहटाएं
  9. समझ रही हूँ मिटटी-लकड़ी
    देने का सबब
    सच, तुम्हारी निगाहें
    बहुत दूर तक देख लेती थीं .
    ....puri grahsthi ka samaan saath chalta hai..
    bahut badiya prampara hi aisi hai.. ab surat badalti jaa rahi hai..
    bahut badiya

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदे मातरम्-यानी मां, तुझे सलाम

सौ रुपये में nude pose

एप्पल का वह हिस्सा जो कटा हुआ है