संदेश

टोपी तिलक सब लीनी

टोपी हो या तिलक  इसे  ना कहने वालों के  लिए एक  ही खयाल सामने आता है कि  ये या तो हिंदुस्तान की तहजीब से वाकिफ नहीं या फिर अपने पुरखों को नहीं मानते। ये उन लोगों का  अपमान है जो अपने मजहब का  पालन करते हुए भी सर पर हाथ रखकर तिलक  स्वीकार करते हैं, टोपी पहनते हैं, बिंदी धारण करते हैं। हमारी एक  साथी थीं । अभी दूसरे शहर हैं । भरापूरा कुनबा था उनका । दफ्तर बिंदी लगाकर आती थीं।   कभी किसी ने एतराज नहीं किया। कई साहित्यकार, लेखक , कलाकार स्वागत में तिलक स्वीकार करते हैं। दीप प्रज्ज्वलित   करते हैं। मूर्तिपूजक न होने के बावजूद ई श्वर की मूर्तियां हाथ जोड़कर ग्रहण करते हैं। तो क्या वे धर्मद्रोही हो गए, क्या ऐसा करने से इनकी आस्था घट गई या वे उस मजहब के नहीं रहे, जहां वे पैदा हुए हैं। बनारस के  गंगा घाट पर बने मंदिर के  अहाते में बिस्मिल्लाह खां साहब का शहनाई वादन तो जैसे  कुफ़्र   (पाप) हो गया। अस्वीकार एक  तरह की  फिरकापरस्ती ही है फिर चाहे वह किसी भी ओर से हो। यह अमीर खुसरो, तुलसी, गुरुना...

देह की मंडी में बिक गयी लक्ष्मी

चित्र
जयपुर में गुरुवार की  वह दोपहर काफी अलग थी। संतरी लिबास में खिली हुई महिलाओं का यूं मिलना अक्सर नहीं ही होता था। वे सब एक  फिल्म देखने के  लिए आमंत्रित की  गई थीं। प्रवीणलता संस्थान यह फिल्म इन महिलाओं को  दिखाने की  ख्वाहिश रखता था, जो काम-काजी हैं, ऊंचे पदों पर हैं और जो दृश्य बदलने की  ताकत रखती हैं। लक्ष्मी यही नाम था फिल्म का । फिल्म के  शुरू होने से पहले जो जुबां चहक  रही थीं , चेहरे दमक  रहे थे, वे फिल्म शुरू होते-होते खामोश और मायूस होते गए। सन्नाटा यकायक  कभी सिसकियों में तो कभी कराह में बदल उठता था। घटता पर्दे पर था टीस दर्शक के भीतर उठती थी।   मानव तस्करी से जुड़ी है कथा लक्ष्मी एक चौदह साल की लड़की  है। बेहद खूबसूरत और प्यारी जिसे उसका  पिता तीस हजार रुपए में बेच देता है। कसाईनुमा चिन्ना इन लड़कियों को  भेड़-बकरियों की  तरह भरकर देह की  मंडियों तक  पहुंचाता है। रेड्डी सबसे छोटी लक्ष्मी को  यह कहकर चुन लेता है कि  यह तो सबसे छोटी है फिर उसी लड़की  को घ...

प्यार के चार अक्स

चित्र
खुशियां आती हैं मेरे पास तन्हाई के रैपर में लिपटी हुई तुम्हें नहीं मालूम तन्हाई के रैपर में लिपटी हुई खुशियों के मायने इसके खुलते ही मैं समां जाती हूँ इसमें सारा जुनूं बस तुम्हारे करीब रहने का है। तुम्हारी यादों की नम मिटटी में बने शामियाने में शाम गुज़ारने का है।  2  ये जो मेरे भीतर भरा है  तेरे लिए प्रेम चाहती हूँ यह ऊष्मा संचारित हो जाए किसी जोड़े में प्यार की सबसे ज़यादा दरकार ज़िंदा कौमों को है .  3 कभी कहा था तुम बिन नहीं होगा जीना फिर, ये कौन जीए जाता है एक बुत ताबूत से बना. 4 वह दुनिया का सबसे लम्बा चुम्बन था समय के फैर में कौन पड़ता वह तो गुम थी युगों के लिए.

कितने संविधान हैं हमारे देश के ?

चित्र
वह गाँव जहाँ लड़की के साथ ऐसा हुआ  ये जिला बीरभूम, जो बदकिस्मती से हमारे राष्ट्रपति का गृह जिला भी है, संविधान की धज्ज्यियां   उड़ाने वाला जिला बनकर सामने आया है। एक  लड़की  के  पड़ोसी, नाते-रिश्तेदार केवल इसलिए उसके  साथ बलात्कार  करने के  लिए छोड़ दिए जाते हैं, क्योंकि  उसने एक  गैर-आदिवासी के  साथ प्रेम किया था और इस प्रेम के  अपराध के  भुगतान के  लिए उसके  पास 25000  रुपए नहीं थे। लानत है ऐ से निजाम पर, जो संविधान लागू होने के 64 बरस बाद भी अमानुषिक  फरमान सुनाता है। पंचायतें, खाप पंचायत सालिशि सभा आखिर क्यों चल रही हैं अब भी? किस हक से ये घोर अमानवीय फैसले सुनाते हैं? कितने संविधान हैं हमारे देश के ? उस बीस साल की  लड़की  के साथ हुई हैवानियत की कल्पना की जिए। एक के  बाद एक  वे तेरह पुरुष जिनमें से किसी को  वह भाई तो किसी को चाचा कहती थी, बलात्कार करते रहे। उस वक्त वह उनके  सामने एक  इनसान नहीं बल्कि  उपभोग की  सामग्री थी। तेरह तो एक...

आधुनिकता का सनक से कोई लेना-देना नहीं

वह पढ़ी-लिखी काम-काजी लड़की  है। साल 2006  के  आसपास उसकी  एक  लड़के  से ऑन लाइन चैटिंग शुरू होती है। मुलाकातें होती हैं। लड़का  पंजाब का  और लड़की दिल्ली की  है। मुलाकातें नजदीकियों में बदलती हैं  और दोनों के  बीच इस समझ के  साथ कि  शादी कर लेंगे पति-पत्नी से रिश्ते बन जाते हैं। 2008 में लड़की  गर्भवती हो जाती है तब लड़का  यह कह कर गर्भपात कराने पर जोर देता है कि  पहले बहनों की  शादी हो जाए फिर वे दोनों शादी कर लेंगे। ऐसा कुछ नहीं होता और मई 2011 में थाने में लड़की  मुकदमा दर्ज कराती है कि  लड़का  शादी का  वादा क र उसका  देह शोषण करता रहा। यह मामला भी रोज दर्ज होने वाले ऐ से मुकदमों में से एक बनकर रह जाता अगर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट उसे बरी नहीं करते। जज ने कहा कि  शादी के  वादे पर बने संबंध बलात्कार  नहीं होते। लड़की  पढी-लिखी, समझदार और कामकाजी है उसे समझना चाहिए कि  वह रिस्क  उठा रही है। कोई गारंटी नहीं है कि  वह...

अमृता की आन

चित्र
सब इंस्पेक्टर अमृता सोलंकी जैसी कामकाजी महिलाओं को सलाम है जो फ़र्ज़ और कर्त्तवय की राह में कभी आत्मसम्मान कुर्बान नहीं करती। लगता है यह लड़कियों के मुखर होने का समय है। वे हिम्मत बटोरने लगी हैं अपने सीनियर्स के अपमानज नक व्यवहार के खिलाफ। वे बोल रही हैं जज के बारे में, पत्रकार के बारे में और हाल ही एक मामला मध्य प्रदेश से आया है, जहां सेंधवा की पुलिसकर्मी अमृता सोलंकी ने अपने साथ हुए अन्याय का विरोध करते हुए न केवल इस्तीफा दिया, बल्कि फेसबुक पर मुहिम छेड़ दी है। तहलका पत्रकार के इस्तीफे से पहले का इस्तीफा है अमृता सोलंकी का। यहां अधिकारी ने उनका अपमान शब्दों से किया। अमृता मध्यप्रदेश के  राजगढ़ ज़िले के मलावर ठाने  में सब-इंस्पेक्टर हैं। बाइस नवंबर की रात वे  के ब्यावरा में ड्यूटी पर तैनात थीं। रात साढे़ बारह बजे एक बंद लालबत्ती का वाहन सामने से गुजरा । अमृता ने उसे रोका। वाहन में नरसिंहगढ़ के चुनाव पर्यवेक्षक थे। उन्होंने गुस्से से पूछा वाहन क्यों रोका? अमृता ने कहा मेरे अधिकारियों के निर्देश हैं कि लाल-पीली बत्ती की आड़ में कोई अवैध वाहन नहीं ...

त हल्का

चित्र
जयपुर से प्रकाशित डेली न्यूज़ की साप्ताहिक पत्रिका खुशबू http://dailynewsnetwork.epapr. in/190567/khushboo/27-11-2013# page/1/2   इस घटना से पहले तक तरुण तेजपाल धारदार ब्रितानी अंग्रेजी में अपनी बात रखने वाले शानदार वक्ता और लेखक  थे। एेसा वक्ता, जो बात कहते हुए कभी- क भार  पंजाबी धुनों पर सवार हो क र थोड़ा मनमौजी हो जाता था। पचास साल के  इस लेख क -पत्र कार की  पकड़ यदि भारत के  एलीट क्लास पर थी तो उतना ही दखल कमजोर तबके  पर भी था। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में क ई बार इस चोटीवाले, ऊंचे क द के  गोरे चिट्टे शख्स को  सुना। जिस कि ताब के  अंश उन्होंने यहां पढे़, उसमें ए क कि शोर उम्र का  बाल क था और था असहज क रता टेक्स्ट। बहरहाल, इस गोरे चिट्टे शख्स पर आज दागदार इल्जाम लगे हैं। शायद इल्जाम क हना गलत होगा यह तो सच्चाई है, क्योंकि स्वयं तेजपाल इसे स्वीकार  चुके  हैं और अपनी प्रबंध संपादक और पत्रकार लड़की  दोनों से माफी  मांग चुके  हैं और स्वयंभू न्यायाधीश बनकर खुद को छह महीने तक  पद से अलग रखने क...