संदेश

पाक कलश

चित्र
nature smiles : kalash woman   wonder vally : kalash दुनिया का सबसे चर्चित मुल्क पाकिस्तान। आतंकियों को पनाह देने वाला, लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वाला] सैनिक-गैर सैनिक हुक्मरानो की अदूरदर्शी नीतियों का शिकार पाकिस्तान। अमेरिका की गोद में बैठकर उसी से नफरत करने वाला पाकिस्तान। औरतों के हक की अनदेखी करता पाकिस्तान और पड़ोसी भारत को बेवजह हौव्वा मानने वाला पाकिस्तान। ... लेकिन इसी पाकिस्तान में एक बेहद खूबसूरत जगह है कलश। नाम जितनी ही पवित्र और सुंदर। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम और हिंदु कुश हिमालय पर्वत शृखलाओं के बीच बसी जन्नत के नजारे वाली इस घाटी के बाशिंदे आजाद खयाल हैं। स्त्री परदे में नहीं है।  एक ऐसा त्योहार भी इस घाटी में मनता है जब एक लड़की के लिए सब कुछ मुमकिन है। वह अपने प्रेम का इजहार कर सकती है और अपनी शादी को तोड़ सकती है। बेशक, यह पाकिस्तान की आम औरतों की जिंदगी से बिलकुल अलग है। बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप से अलग है। बीबीसी वेब पर प्रकाशित एक आलेख के मुताबिक कलश घाटी के लोग इस्लाम धर्म की बजाय तमाम देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। पहाड़ी घर आपस में सटे हु...

चीअर्स or फीअर्स

चित्र
b old n beautiful: gabriella pasqualott as mumbayee indians cheer leader दक्षिण अफ्रीकी चीअर गर्ल गैबरीला का ब्लॉग उस मानसिकता की पोल खोल ता है जो पूरी दुनिया में मौजूद है। क्या गोरे, क्या काले कोई इससे अछूता नहीं। गैबरीला का यह कहना कि ऑस् ट्रे लियाई  खिलाड़ी  तो हमें मांस  के टुकड़े समझते हैं महज सनसनी पैदा नहीं कर ता बल्कि चकित कर ता है, दुखी कर ता है। वह लिखती हैं , आईपीएल मैचों के दौरान जब हम भारतीय शहरों की सड़कों से गुजरते तो सबकी नजरे केवल हम ही पर होतीं। जैसे हम अश्लीलता का चलता-फिरता बाजार हो। उफ! बरदाश्त नहीं होता था यह सब। गैबरीला भारतीय खिलाडिय़ों के सद्व्यवहार की तारीफ करती हैं वहीं महिलाओं के बारे में कहती हैं कि वे दोहरा व्यवहार करती हैं। पहले तो हमें देखती हैं और फिर ऐसे जताती हैं जैसे हमारा कोई अस्तित्व ही नहीं. मुंबई इंडियंस की बाईस वर्षीय इस खूबसूरत चीअर लीडर ने स्पष्ट किया है कि उसे जब   ब्लॉग लिखने का प्रस्ताव दिया गया था तो महज इतनी अपेक्षा थी कि अपनी आईपीएल और भारत यात्रा के   ब् यौरे सा...

प्रेमपत्र

चित्र
कुछ दिनों से एक किताब साथ है। असद जैदी और विष्णु नागर संपादित यह ऐसा समय है के पहले संस्करण [१९९४] में यूं तो कई बेहतरीन कविताएं हैं और कुछ रेंखाकनों और टिप्पणियों से कई नई कविताएं भी उग आई हैं। फिलहाल बद्रीनारायण की एक कविता प्रेत आएगा किताब से निकाल ले जाएगा प्रेमपत्र गिद्ध उसे पहाड़ पर नोच खाएगा चोर आएगा तो प्रेमपत्र चुराएगा जुआरी प्रेमपत्र पर दाव लगाएगा ऋषि आएंगे तो दान में मांगेंगे प्रेमपत्र बारिश आएगी तो प्रेमपत्र ही गलाएगी आग आएगी तो जलाएगी प्रेमपत्र बंदिशें प्रेमपत्र पर ही लगाई जाएंगी सांप आएगा तो डसेगा प्रेमपत्र झींगुर आएंगे तो चाटेंगे प्रेमपत्र कीड़े प्रेमपत्र ही काटेंगे प्रलय के दिनों में सप्तर्षि, मछली और मनु सब वेद बचाएंगे कोई नहीं बचाएगा प्रेमपत्र कोई रोम बचाएगा कोई मदीना कोई चांदी बचाएगा, कोई सोना मैं निपट अकेला कैसे बचाऊंगा तुम्हारा प्रेमपत्र

ये मेरी आवारगी .....

चित्र
रेवा का घर जाने का बिलकुल मन नहीं था। ऑफिस से तेज बाइक चलाकर ईपी में फिल्म देखना चाहती थी। कैफे कूबा में कैपेचिनो का स्वाद लेते हुए स्टेचू सर्कल की रोशनी में नहाते हुए जनपथ से गुजरते हुए बेवजह जेएलएन मार्ग का चक्कर काटना चाहती थी, फिर उसने अपना हुलिया चैक किया। स्लीवलैस और कैप्री! नहीं...आज नहीं। उसने सिर को झटका दिया और वक्त से घर पहुंच गई। कई बार रेवा का मन करता है कि वह इस शहर को जिए। कभी नुक्कड़वाली पान की दुकान पर ही खड़ी हो जाए, तो कभी जेकेलोन के उन मुड्ढों पर चाय की चुस्कियां ले और कभी रैन बसेरे के बाहर खड़ी हो वहां की रात पर भरपूर निगाह डाले। एक बार पहुंच भी गई। एक पुलिस वाला जो उसे कुछ देर से देख रहा था, बोला- मैडम घर जाओ...यहां अच्छे लोग नहीं आते। कुछ हो गया तो हम परेशानी में पड़ जाएंगे। रेवा चुपचाप वहां से चल पड़ी। सर्दी की रात, साढ़े दस बजे उसने सुलभ शौचालय का इस्तेमाल करना चाहा, तो वह भी बंद मिला, अलबत्ता पुरुष सुविधाएं यथावत थीं। तो क्या एक लड़की या स्त्री की 'आवारगी पर अघोषित प्रतिबंध है? उसका शहर एक समय सीमा के बाद उसे स्वीकारने से मना कर देता है? क्यों सां...

नाओजी शिबाता का देश

चित्र
  naoji shibata : journalist from japan   तेरह साल पहले जोधपुर में एक जापानी पत्रकार नाओजी शिबाता से मुलाकात हुई. नाओजी टोक्यो से आये थे और वहां के सबसे प्रतिष्ठित बड़े   और पुराने अखबार  द असाही शिम्बुन [sun] से ताल्लुक रखते थे. यह वह दौर था जब पोकरण [जुलाई १९९८] के सफल परमाणु परीक्षण के बाद  भारत बहुत खुश था और पूरी दुनिया चिंतित. यह वह चिंता नहीं थी कि भारत ने यह ताकत हासिल कर ली है बल्कि यह आज जैसे जापान वाली चिंता थी. जापान वह देश है जो दूसरे विश्व युद्ध  में हिरोशिमा और नागासाकी  शहरों पर बरसाए कहर को आज भी जी रहा है  और परमाणु शक्ति का केवल शांतिपूर्ण इस्तेमाल चाहता है. सुनामी के साथ आई तबाही में उसके परमाणु संयंत्र जल रहे हैं और इस बार हमला दुश्मन देशों का नहीं है   बात पत्रकार नाओजी शिबाता कि चल रही थी. उन्होंने मुझसे सवाल किया कि क्या आपकी नज़रों में परमाणु परीक्षण  करना ठीक है ..और यह तो आपके ही इलाके में ही हुआ है ..क्या आप नहीं जानती कि विश्वयुद्ध  के बाद हमने इसे झेला है और विकिरणों  का प्रभाव इतना घा...

रोका क्यों नहीं

चित्र
उसने पूछा जाने क्यों दिया रोका क्यों नहीं मेरी ही भूल का नतीजा उसका जाना मेरी आधी साँसे उखड़ा मन आँखे नम ये खुद को लेकर चलने की कवायद कोई नहीं पूछता कि कहाँ जा रही हो  . . .और एक दिन सब शून्य   कोई किसी से नहीं पूछेगा   किसने मुझे जाने दिया रोका क्यों नहीं....

बंदिनी की कविता और बिंदासी का आतंक

आंग सान सू की  और राखी सावंत। इन दो स्त्रियों में कोई  जोड़ नहीं, कोई समानता नहीं। एक फख्र तो दूसरी फिक्र। एक दो दशक तक नजरबंद रहकर भी अर्श पर तो दूसरी आधे दशक से अपनी देह और शब्दों से चीखते रहने के बावजूद फर्श पर। क्या पब्लिसिटी और काम पाने की लालसा के मायने यही रह गए हैं कि जितनी बकवास कर सकते हो, करो। सामने बैठे को रौंद दो अपनी जहरबुझी जुबां से। एक कम पढ़ी-लिखी कुंठित स्त्री चैनल और टीआरपी के खेल में किस कदर इस्तेमाल हो सकती है, इसकी मिसाल है राखी सावंत। सलाह दी जा सकती है कि मत देखो। अव्वल तो यह कुतर्क है। आदिम युग से ही देखने और बोलने की चाहत रही है इनसान की। यह अनंत और अराजक है। भाषा और देह की मर्यादा गढऩे की जरूरत भी तभी से महसूस हुई होगी। आज इस दौर में सब ताक पर है। विध्वंस मचा रखा है इन चैनलों ने। कलर्स के बिग-बॉस को सुहागरात बेचकर टीआरपी कमानी है। इमेजिन को नपुंसक कहकर मार डालना है, बिंदास टीवी को ‘चक्करों’ का भंडाफोड़ दिखाना है, सोनी को कॉमेडी  सरकस   में भद्दे इशारों के साथ द्विअर्थी सवांद बोलने हैं। जिंदा इनसानों के बीच इस...