संदेश

रिया चक्रवर्ती केस:अशर्फी की लूट, कोयले पर छापा

चित्र
अशर्फी की लूट,कोयले  पर छापा यानी ज़रूरी तफ़्तीश  पीछे छूट गई और आप मुँह छिपाने के नए-नए  रास्ते ढूँढने लगे। रिया चक्रवर्ती के साथ यही हो रहा है। एक 28 साल की लड़की की गिरफ़्तारी  इसलिए नहीं हुई है कि उसने 59 ग्राम ड्रग्स को अपने साथी सुशांत के लिए ख़रीदा बल्कि इसलिए कि वह एक लड़की है। वो लड़की जो अपने साथी के साथ बिना शादी के रह रही थी ,उस सड़ी -गली  मानसिकता को हवा दे रही थी जिसके मुताबिक ये मुंबई की लड़कियां ऊंचे ख्वाब देखती  हैं और सीधे-सादे अमीर लड़के को पटा लेती हैं ,फिर परिवार से दूर कर देती हैं और अपने खुद के परिवा र का घर भरती हैं। इसी मानसिकता के साथ तो देखता है एक मध्यम और निम्नवर्गीय परिवार अपनी  बहू को भी और फिर ये तो बहू भी नहीं थी। पंद्रह  करोड़ और हत्या की थ्योरी जब नहीं चली तो NCB  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  को 59 ग्राम नशे का सहारा मिला जो रेव पार्टी में अमीरों के बच्चों के पास यूं ही  मिल जाता है  और अगले दिन ही वे ज़मानत पर छूटकर घर आ जाते हैं। रिया को भी जमानत मिल सकती थी नहीं मिली ।  हाँ मुझे रिया की ग...

फेसबुक से जवाब मांगने का वक़्त

सरकारें नफ़रत भरी दंगाई भाषा को पसंद करती हैं और फेसबुक ऐसी सरकारों को। भले ही वह दूसरों को अपने कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स का हवाला देकर ब्लॉक कर देता है लेकिन खुद के लिए वह अपने ही बनाए  नियम-कायदे  तोड़ देता है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने फेसबुक के बारे में साफ़ लिखा है कि इसकी भारत समेत  दक्षिण एशिया की पब्लिक पॉलिसी हेड आंखी दास    ने फेसबुक का धंदा मंदा न हो उसके लिए फेसबुक नीति से समझौते किये और हेट स्पीचेस को बढ़ावा दिया। फेसबुक अधिकारी ने तेलंगाना के भाजपा नेता टी राजा सिंह की  नफ़रत भरी पोस्ट को नहीं हटाते हुए कहा था कि इससे भारत में हमारे बिसनेस पर असर पड़ सकता है। ये अधिकारी लाख नकारने की कोशिश करे लेकिन भारतीय पत्रकार अब लगातार इस नेक्सस की बखिया उधेड़ रहे हैं ट्वीटर पर डॉ रश्मि दास को आंखी दास की बहन बताया गया है जो जेएनयू में अभाविप की अध्यक्ष रही हैं। विस्तार से जानना हो आप वहां साकेत गोखले का ट्वीट देख सकते हैं।  लेकिन क्या वाकई हमें फेसबुक के इस व्यवहार को समझने के ल...

वो जो अयोध्या नहीं जा रहे होते

वो जो अयोध्या नहीं जा रहे होते हम अपना वजूद खो चुके होते हमारी लड़कियां उनके चूल्हे जला रही  होतीं  उनके ढेर-ढेर बच्चे होते फिर वे बच्चे घेरकर मारे जा रहे होते घर-घर में जानवर कटते  गौमाता का क्या हाल होता पूछो मत और प्राचीन संस्कृति का तो समूल नाश हो गया होता वो जो अयोध्या नहीं जा रहे होते गुरुकुल मदरसा-मदरसा चीख़ रहे होते पड़ोस का पला हुआ दुशमन छुट्टा शेर हो जाता जिसे  नहीं पाल सके वो देश में घुस आता। बीमारी बला बनके फूटती पंक्चर पकाने वाले महलों में आ जाते और दाढ़ी वाले हुकूमत कर रहे होते वो जो अयोध्या नहीं जा रहे होते हमारा तो रुतबा ही ख़त्म हो गया होता हम अपने ही देश में देशद्रोही करार  दिए जाते     मेहनतक़श सड़कों पर होते सर पे गठरी, बगल में बच्चे फटी बिवाइयां ,थकी ज़िंदगियां लगातार सरक रही होतीं  वो जो अयोध्या जा रहे हैं अच्छा कर रहे हैं लुटे गौरव को कायम कर रहे हैं अस्पताल-अस्पताल क्या चिल्लाते हो महामारी आई है चली जाएगी इंसान को नहीं अहंकार को ज़िंदा रहना चाहिए हमारे देश में हमारा अहंकार ह...

सावन चोर नेता

चित्र
एक पखवाड़े से लग रहा है जैसे राजस्थान को किसी ने जकड़ रखा है। यूं सावन का महीना है, बूंदें भी मेहरबान हैं  लेकिन लगता है हमारे हिस्से सूखा आ रहा है। हमारे  झूले की रस्सी कोई काट रहा है। बणी--ठणी निराश है । घूमर का आनंद कोई और ले रहा है और लहरिया के रंग भी कोई  फ़ीके करते जा रहा है। मोर के नाच में भी रोड़े अटका रहा है। कोरोना के बीच नेताओं ने कोढ़ में खाज का काम कर दिया है। ये सब किसकी ग़लती  से हो रहा है, कौन कर रहा है लेकिन प्रदेश असर में है।  उसे लग रहा है कि उसके मत  को किसी तोड़ा -मरोड़ा है । जो कह रहे हैं हम तो तमाशबीन है ,उनकी आँखों में शरारत  है।  इनका घूमर जो होटलों , कचहरियों और क़ानून निर्माण की देहरियों के बीच जारी है उसमें लय-ताल की कमी है। इनके झूलों की पींगें डरावनी हैं। कभी-कभी जो लहरिया किन्ही ख़ास मौकों पर अपने शीष पर सजाते हैं ,वह किसी को मोह नहीं पा रहा है। इस धरा  के जीवट रंगों  को कोई कोई गहरी ऊब ...

तुम पानी

चित्र
तुम पानी  अपने आकार  की  कोई पहल नहीं  अपनी गहराई की कोई थाह नहीं   सरहद का कोई इल्म नहीं   दौड़ की कोई राह नहीं   भेद में कोई निष्ठा नहीं बस वर्षा में ही तेरी आस्था रही।   image:varsha बरस जाता है  बह जाता है  अलौकिक रफ़्तार में  उलझी जड़ों तक के रेशों में  जो घोल ले ठोस से ठोस अहंकार को  फिर भी आतुर और पी लेने को।  और मैं  अचंभित तुम्हें यूं  बहते-चलते देखते हुए शायद तुम इस पानी को कभी  मेरी आँखों में देख सकते हो  और हाँ यह सब मैंने  पानी पर ही लिखा है  मिटा देने के लिए।  यही तो पानी भी चाहता है। 

कोरोना काल में कलाकार तकलीफ़ में हैं चाहिए नरेगा जैसी योजना 

चित्र
 "ऐसे भी मामले हैं जब कलाकार पैसों की कमी से ख़ुदकुशी कर लेते हैं। इस महामारी में  नरेगा जैसी योजना उनके लिए भी संबल हो सकती हैं "-टी एम कृष्णा   कर्नाटक संगीत  शैली के बेहद प्रयोगधर्मी गायक कलाकार  टी एम कृष्णा  का यह कहना सही  इसलिए भी मालूम होता है क्योंकि इस संवेदनशील कौम  के पास केवल अपनी कला होती है जिसे वे जुनून की हद तक जीते हैं। तथ्य यह भी है कि इसे अभिव्यक्त करने के लिए हमेशा उन्हें एक प्लेटफॉर्म की ज़रूरत होती है। सामान्य भाषा में हम जिसे काम मिलना कहते हैं। अमिताभ बच्चन काम मिलते रहने के अच्छे हालात पर अक्सर शुक्रिया जताते  नज़र आते हैं तो  कभी कभार इसी काम को पाने के लिए नीना गुप्ता जैसी अच्छी कलाकार को भी इल्तजा करनी पड़ती है। काम का मिलना हर हाल में ज़रूरी है और अजीब इत्तेफ़ाक़ है कि यह अवसर कोई दूसरा ही मुहैया  करता है। इस व्यवस्था की चाबी अक्सर पूंजीपति के हाथ ही होती है।आत्मनिर्भर होकर भी आत्मनिर्भर नहीं होते हैं आप  । यही हिसाब मूर्ति...

गुलाबो सिताबो -अचार तो है लेकिन चटखारे नहीं

चित्र
  फत्तो 95, माफ़ कीजियेगा गुलाबो सिताबो का ये नाम ज़्यादा मुफ़ीद होता। क्लाइमेक्स में केक पर लिखे यही शब्द होठों पर मुस्कान ला देते हैं। कहना मुश्किल है कि इस कठिन कोरोना काल में इतने बड़े सितारों की इस फ़िल्म को छोटी-छोटी स्क्रीन पर डिजिटल रिलीज़ करना डायरेक्टर और कलाकारों को कैसा लगा होगा। बतौर दर्शक हम अपनी बात करें तो सिनेमा हॉल में देखने के बाद छोटे पर्दे पर फ़िल्म दोबारा देखने में तो आनंद आता है लेकिन गुलाबो  सिताबो   को देखने के बाद थिएटर में दोबारा जाएंगे  या  नहीं तो इसका जवाब ना ही होगा। अमिताभ बच्चन ने शूजित सरकार की गुलाबो   सि ताबो में झंडे गाड़ दिए हैं। मिर्ज़ा के  इस लालची क़िरदार में वे इस क़दर लालची पाए गए हैं कि कोई भी मिसाल कम होगी। जनाब अपनी ही हवेली का क़ीमती सामान कौड़ियों के दाम में बेचते जाते हैं।  फ़ातिमा महल लखनऊ की बड़ी-सी हवेली का नाम है जिसमें कई किराएदार मामूली से किराए के एवज़ में रहते हैं। हवेली मिर्ज़ा की ही तरह जर्ज़र होते हुए भी दमख़म स...