संदेश

एम आय रेप प्रूफ नाउ ???

चित्र
थोड़ा ध्यान से  के एक दृश्य में मल्लिका तनेजा जयपुर में रविवार की दोपहर कुछ ज्यादा ही सर्द थी, लेकिन जयरंगम नाट्य उत्सव के तहत आयोजित एक नाटक थोड़ा ध्यान से ने मौजूद दर्शकों के दिमाग की नसें गर्म कर दी थी। सभागार के अंधेरे में लाल किरणों की रोशनी में एक लड़की केवल अंत:वस्त्रों में नजर आती है। फिर, एक-एक कर वह अपने तमाम वस्त्र पहनती जाती है, जिनका ढेर उसके सामने लगा है। वह कहती है उसे ऑफिस पार्टी में जाना है... आपको दिख ही रहा है कि मुझे कपड़ों का कितना शौक है... पर तैयार होने का मतलब ये तो नहीं कि आप कुछ भी बेढंगा पहनकर निकल जाओगे? लड़कियों को ध्यान देना चाहिए कि वे क्या पहनकर निकल रही हैं। उसकी आवाज में तीखा व्यंग्य है और वह अपने शरीर पर एक के ऊपर एक कपड़े डाल रही है। टी-शर्ट, स्टोल, लेगिंग, फिर सलवार, फिर कुर्ता और अंत में एक हेलमेट लगाकर वह दर्शकों से पूछती है कि मैं कैसी लग रही हूं। दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा मल्लिका तनेजा के इस बारह मिनट के स्केच ने ऐसे सवाल पूछ डाले थे, जिसका कोई जवाब किसी के पास नहीं है। अगर कुछ है तो वे बयान, जिसमें वे कहते हैं कि ...

पट्टी पढ़ते हुए

चित्र
कवर स्टोरी के लिए बाबाओं की भूमिका और समाज के हालात को लेकर विचार-विमर्श चल ही रहा था कि शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी की एेसी तस्वीर सामने आ गई जिसमें वे ज्योतिषाचार्य से पूछ रही हैं कि उनका अपना भविष्य क्या है? बेशक ज्योतिष एक गणना है और कुछ लोग इस गणित को जानते हैं ।  मंगलगृह पर सफलतापूर्वक यान पहुंचाने वाले देश के कर्णधार अगर ग्रहों को यूं पढ़वाने में यकीन रखते हैं तो समझा जा सकता है कि क्यूं देश का बड़ा हिस्सा बाबाओं की चपेट में है।                 एक दूर के रिश्ते की बुजुर्ग हैं। एक समय में वे बड़ी-पापड़ बनाकर ठीक-ठाक व्यवसाय कर लेती थीं। पिछले बीस सालों से बाबाजी की संगत में हैं। कामकाज छोड़ दिया, वहीं सेवा करती हैं, सत्संग में आती-जाती हैं। उठते-बैठते उन्हीं का नाम लेती हैं और खुश हैं। हैरत की बात है कि बाबा ने उन्हें कौनसी युक्ति दी है कि वे सब कुछ भूलकर उन्हीं को जपती हैं और उनके दर्शन को शहर-शहर जाना नहीं छोड़ती। उद्यम अब उनसे होता नहीं लेकिन बाबा की आस्था उनसे सब कुछ करवा लेती है। ...

नसबंदी नहीं नब्ज़बंदी

चित्र
ये बेदान बाई  हैं  जिनकी बेटी की बिलासपुर के नसबंदी शिविर में नब्ज़ बंद हो गयी।  अब इस बच्ची की माँ जैसी देखभाल कौन करेगा। ।तस्वीर  AP   बिलासपुर के नसबंदी शिविर में  पंद्रह युवा माओं की  जान चली गयी।  हादसे के  भी छत्तीसगढ़ सरकार की  नीयत तह तक पहुंचने की नहीं लगती, जांच की जिम्मेदारी एकल न्याय आयोग को दी गई है। न्यायाधीश अनीता झा सेवानिवृत्ति के बाद छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर अभिकरण में अध्यक्ष पद के लिए पहले ही आवेदन कर चुकी हैं। जिस आदिवासी लड़की मीना खलखा को माओवादी बताकर पुलिस ने हत्या कर दी थी उस मामले की जांच भी इन्हं हीे सौंपी गई थी। रिपोर्ट तीन महीने में आनी थी आज तक नहीं आई। पिछले साल भारत में चालीस लाख नसबंदी ऑपरेशन हुए और इन्हें कराने वाली 97 फीसदी महिलाएं थीं यानी केवल तीन फीसदी पुरुषों को अपने परिवार की चिंता थी। यह छोटा सा आंकड़ा भारत के उस पारिवारिक संस्कृति की पोल भी खोलता है कि यह अगर जीवित है तो उसका 97 प्रतिशत श्रेय स्त्री को ही जाता है। वही बच्चों का लालन-पालन भी करती है तो वही अपने शरीर में एेसी व्यवस्था...

एक हिन्दू एक मुसलमान

चित्र
महात्मा गांधी को भले ही नोबेल शांति पुरस्कार ना प्रदान किया गया हो, लेकिन जिन्हें दिया गया है, वे उन्हीं के पदचिह्नों पर चले हैं। पुरस्कार उन हजारों हजार सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्पंदित कर गया है, जो देश  दुनिया के हालात बदलने की ख्वाहिश रखते हैं।  कैलाश ही क्यों, मदर टेरेसा कुष्ठ रोगियों के घाव सहलाती हैं, सुंदरलाल बहुगुणा पेड़ों से चिपककर चिपको आंदोलन चला देते हैं। मेधा पाटकर गांवों को डूब से बचाने के लिए नर्मदा बचाओ आंदोलन खड़ा कर देती हैं। बाबा आमटे मध्य प्रदेश के बड़वानी में नर्मदा किनारे रोगियों की सेवा करते हुए ही प्राण त्याग देते हैं। पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र को राजस्थान सरकार पानी पर कार्यशाला के दौरान सितारा होटल में ठहराना चाहती है लेकिन वे गेस्ट हाउस में सादा कमरा ही चुनते हैं। इन बेहद सादा तबीयत लोगों के पास अपने लक्ष्य हैं जो इन्हें स्पंदित रखते हैं। महात्मा गांधी को भले ही नोबेल शांति पुरस्कार ना प्रदान किया गया हो, लेकिन जिन्हें दिया गया है, वे उन्हीं के पदचिह्नों पर चले हैं। पुरस्कार उन हजारों हजार सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्पंदित कर गया है, जो द...

कोई क्यों बहाए एशियाड के लिए पसीना

चित्र
पिंकी प्रमाणिक याद हैं आपको? पश्चिम बंगाल की एथलीट पिंकी जिसने 2006 के दोहा एशियाड में 4 गुणा 100 रिले टीम में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। अफसोस कि ये पिंकी अब इस नाते से अपनी पहचान नहीं रखती। वे उस आरोप से पहचानी जाती हैं जिसे उनकी साथी अनामिका आचार्य ने लगाया था। अनामिका ने कहा था कि पिंकी स्त्री नहीं पुरुष हैं और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। जून 2012 में लगे आरोप के बाद पिंकी गिरफ्तार हो गईं। उन्हें लिंग परीक्षण के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जाता रहा। मर्द पुलिस कभी उनके कंधों पर हाथ धरती तो कभी उन्हें तंज के साथ छेड़ती। और तो और मेडिकल मुआयनों के दौरान उनका एमएमएस भी पुलिस ने लीक कर दिया। एक स्त्री के लिए यह बहुत ही भयावह अनुभव रहा होगा। बहरहाल  एक बहुत अच्छी खबर यह है कि बीते सप्ताह कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुब्रत तालुकदार ने पिंकी को यह कहते हुए बाइज्जत बरी कर दिया है कि वे स्त्री हैं और दुष्कर्म के इलजाम का कोई आधार नहीं है।        पिंकी को न्याय पाने में पूरे दो बरस लगे इस बीच यह एशियाई पदक विजेता एथलीट कई त्रासदिय...

हिंदी मेरी जान मेरी कोम मेरा मान

चित्र
हिंदी दिवस पर काम करते हुए मेरी कॉम देख ली जाये तो फिर जो लिखा जाता है वही आपकी नज़र  जहां उत्तर पूर्व की बॉक्सर  मेरी कोम पर हिंदी में फिल्म बनकर पूरे देश में उन्हें सम्मान दिला सकती है, जहां प्रधानमंत्री बच्चों की पाठशाला में अंग्रेजी सवालों का जवाब भी हिंदी में देते हों, जहां के दिग्गज खिलाड़ी  (सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली) जो केवल अंग्रेजी में ही शब्दों की जुगाली किया करते थे, वे भी अब हिंदी में धड़ाधड़ क्रिकेट टिप्पणियां कर रहे हों, वहां हिंदी को लेकर चिंता की क्या बात हो सकती है? हर तरफ हिंदी का ही जलवा तो है। और तो और, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी खिलाड़ी खूब हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं। वसीम अकरम, शोएब अख्तर, रमीज राजा सब हिंदी के ही रथ पर सवार हैं। विज्ञापन दुनिया के बड़े-बड़े कॉपी राइटर इन दिनों हिंदी में पंच लाइन ढूंढते फिर रहे हैं।            पंच की बात चली है तो फिल्म मेरी कोम के जरिए एेसा कथा सत्य बाहर आया है कि हम सब उन्हें और भी जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं, जिनके शब्दकोष में डर नाम का शब्द ही नहीं। अपनी ख्व...

आधे घंटे का आसमां

चित्र
ये आधे घंटे का आसमां  कोई जादुई करिश्मा-सा था  एक ऐसा रंगमंच  जहाँ ज़िन्दगी खेली जा रही थी।   साँझ के इस अनुपम टुकड़े से  आँखें तब तक जुडी रहीं  जब तक वहां रौशनी मौजूद रही  आखिरी कतरे तक  काले बादलों के बीच ।   कभी के अस्त हो चुके सूरज से  सुनहरी रेखाएं चमकीले बिंदु  एक विराट खेल  रच रहे थे  ऐसा खेल जो कह रहा था रोशन दिल ही शिनाख्त है  ज़िन्दगी की।   ज्यों ही आसमां गहराया  रेखाओं  और बिन्दुओं  की  लय-ताल टूटी  निगाह भी छूटी  हाँ केवल और केवल  रौशनी ही शिनाख़्त  है ज़िन्दगी की  आज के दिन यही पाठ  पढ़ाया कुदरत ने