संदेश

जाना

चित्र
  जाना कितना मुश्किल है किसी रूह का रूह के भीतर जाना हमारे बीच कैसे हँसते-खेलते हो गया सब पाक जज़्बे-सा  यह गठजोड़ ....  मेरा शीश अब वहीँ झुका जाता है मेरा शिवाला वही मेरा काबा वहीँ फिर भी  मैं  हूँ काफ़िर  तो वही सही .

ANNAtomy of the politicians

चित्र
om puri and kiran bedi at ramleela ground अनशन तो अन्ना का था लेकिन विषैले पदार्थ नेताओं के शरीर से निकल रहे हैं। ईमानदार वरिष्ठ नागरिक, अपने झोले में समाज की चिंताए लेकर चलने वाले, कम संसाधनों के बावजूद जीवट से आगे बढऩे वाले जिस तेजी से खुद को हाशिए पर धकेले जाते हुए देख  रहे थे, वे अब फिर से खुद को मुख्यधारा में महसूस कर  रहे हैं। उनकी सोच को जैसे आवाज मिल गई है, चेहरा मिल गया है। इस बड़ी सफलता में छोटी-मोटी परेशानियां  आई हैं। प्रशांत भूषण,किरण बेदी और ओम पुरी के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया गया है। किरण ने साफ कह दिया है कि वे माफी नहीं मांगेगी और जरूरत पड़ी तो अपने पक्ष की पैरवी भी खुद करेंगी। कुछ देर के लिए मान भी  लिया जाए कि किरण उस दिन अपने आचरण से अलग नजर आईं। दुपट्टा ओढ़कर जो कटाक्ष उन्होंने किए वे तीर की तरह चुभे। इसकी वजह शायद नेताओं का लगातार बदलता रवैया रही होगी। किरण ने साफ कहा था कि ये नेता हमसे कुछ बात करते हैं, मीडिया से कुछ कहते हैं और अन्ना के पास फोन कुछ और आता है। मानना पड़ेगा कि टीम अन्ना का समन्...

फरेब

चित्र
बड़े बवंडर थाम लेती हैं ये पलकें याद का तिनका तूफ़ान ला देता है   पथरीले रास्तों में संभल जाती है वो  नन्हा- सा  एक    फूल घायल कर देता है    सेहरा की धूप नहीं जला पाती उसे बादल का एक टुकड़ा सुखा देता है   कभी तो आओ  मेरे  सुकून ए जां क्यों  सब गैर ज़रूरी    दिखाई  देता है    आज हर तरफ परचम और रोशनी है लोगों को इसमें भी फरेब दिखाई देता है

उम्र उधेड़ के, साँसें तोड़ के

चित्र
आज गुलज़ार साहब की 76 वीं सालगिरह है उन्हीं की एक नज़्म जो मेरे  सवाल का जवाब भी है.   रोज़गार के सौदों में जब भाव-ताव करता हूँ गानों की कीमत मांगता हूँ - सब नज्में आँख चुराती हैं और करवट लेकर शेर मेरे मूंह ढांप लिया करते हैं  सब वो शर्मिंदा होते हैं मुझसे मैं उनसे लजाता हूँ बिकनेवाली चीज़ नहीं पर सोना भी तुलता है तोले-माशों में और हीरे भी 'कैरट' से तोले जाते हैं . मैं तो उन लम्हों की कीमत मांग रहा था जो मैं अपनी उम्र उधेड़ के, साँसें तोड़ के देता हूँ नज्में क्यों नाराज़ होती हैं ? ps:गुलज़ार साहब की  किताब छैंया- छैंया के बेक कवर से

न चीर होंगे न हरण होगा !!!

चित्र
पिछले दिनों कनाडा के टोरंटो शहर में एक पुलिस कांस्टेबल ने महिला विद्यार्थियों से कह दिया कि अवॉइड ड्रेसिंग लाइक स्लट्स...... पुलिसवाला नहीं जानता था कि उसकी इस एक टिप्पणी से तूफान आ जाएगा और स्लट वॉक नाम का आंदोलन शुरू हो जाएगा। महिलाएं कम कपड़े पहनकर सड़कों पर निकल आएंगी और  कहेंगी देखो कपडे कम हो या पूरे छेड़छाड़ न हो इसके लिए कपड़े नहीं वह  मानसिकता जिम्मेदार है जो ऐसा करना  अपना हक़ समझती है .  आंदोलन की सोच ने समूचे कनाडा और अमेरिका को झकझोर डाला। महिलाओं ने यह बताने की कोशिश की कि अगर कम कपड़े पहनने पर आप हमें स्लट् यानी फूहड़, कुलटा और ढीठ की संज्ञा देंगे तो यही सही। ऐसा कहकर आप अपराधी को तो बरी कर देते हैं और स्त्री को अपराधी ठहरा देते हैं। यह और बात है कि सकारात्मक भाव के साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.के. गुप्ता भी यही कह चुके हैं कि देर रात किसी महिला को बाहर निकलना हो तो वह अपने रिश्तेदार या फ्रेंड के साथ हो। जाहिर है पुलिस प्रशासन यह स्वीकार चुका है कि महिलाएं अपने भरोसेमंद पुरुष के साथ ही ज्यादा सुरक्षित हैं। जब स्त्री अपने-आप में ही असुरक्षित है त...

दो बच्चों के साथ लापता मां का सुराग नहीं

चित्र
खाली छोड़े गए फ्रेम में आप एक स्त्री और दो बच्चों की तस्वीर की कल्पना कर लीजिए। दो बच्चों के साथ लापता मां का सुराग नहीं शीर्षक के साथ यह खबर मय तस्वीर के मंगलवार को जयपुर के एक एक बड़े अखबार में प्रकाशित हुई है । खबर के अनुसार थाने में 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12 जुलाई को सुबह ग्यारह बजे उसकी [पति का नाम ] पत्नी (27), बेटी (11) और बेटा (2) के साथ कहीं चली गई। उसके पास चालीस हजार रुपए भी हैं। यह रकम पति ने मकान का पट्टा प्राप्त करने के लिए दी थी। पति और उसके परिजनों ने महिला को किसी व्यक्ति द्वारा बहलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की है। सवाल यह उठता है कि किसी भी महिला की तस्वीर छापकर या उसे 'भगौरिया घोषित कर हम क्या बताना चाहते हैं। वह  वयस्क और दो बच्चों की मां है। बच्चे भले ही नाबालिग हों, मां बालिग है और अपने फैसले ले सकती है। ऐसी खबरें किसी भी स्त्री के आत्न्सम्मान को ठेस ही पहुंचाएगी। यह कहकर भी अपमान किया गया है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया और वह चालीस हजार रुपए लेकर गई है यानी चोर कहने से भी कोई बाज नहीं आया है। यह सूचना मय स्त्री और बच्चों की तस्वीर के ...

मेरे करीब मेरे पास

चित्र
यादों में मसरूफ़ एक सुबह तुम्हारे आते ही भीग जाती हैं ये आंखें इतनी शिद्दत से कोई नहीं  आता मेरे पास ये जो धरती का सिंगार देख रहे हो इन दिनों   इतना हरापन तुम्हीं से आया है मेरे पास   हर मुश्किल हालात में मेरा तेरी ओर ताकना अब कहीं से कोई जवाब नहीं आता मेरे पास टू टते तारे का नज़र आना भी अच्छा होता है कभी गम में शरीक होने ही आ जाओ मेरे पास ये जो मधुर कलरव हमारे पंछियों का है तुम हो यहीं मेरे बेहद करीब मेरे पास