खाली छोड़े गए फ्रेम में आप एक स्त्री और दो बच्चों की तस्वीर की कल्पना कर लीजिए। दो बच्चों के साथ लापता मां का सुराग नहीं शीर्षक के साथ यह खबर मय तस्वीर के मंगलवार को जयपुर के एक एक बड़े अखबार में प्रकाशित हुई है । खबर के अनुसार थाने में 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12 जुलाई को सुबह ग्यारह बजे उसकी [पति का नाम ] पत्नी (27), बेटी (11) और बेटा (2) के साथ कहीं चली गई। उसके पास चालीस हजार रुपए भी हैं। यह रकम पति ने मकान का पट्टा प्राप्त करने के लिए दी थी। पति और उसके परिजनों ने महिला को किसी व्यक्ति द्वारा बहलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की है। सवाल यह उठता है कि किसी भी महिला की तस्वीर छापकर या उसे 'भगौरिया घोषित कर हम क्या बताना चाहते हैं। वह वयस्क और दो बच्चों की मां है। बच्चे भले ही नाबालिग हों, मां बालिग है और अपने फैसले ले सकती है। ऐसी खबरें किसी भी स्त्री के आत्न्सम्मान को ठेस ही पहुंचाएगी। यह कहकर भी अपमान किया गया है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया और वह चालीस हजार रुपए लेकर गई है यानी चोर कहने से भी कोई बाज नहीं आया है। यह सूचना मय स्त्री और बच्चों की तस्वीर के ...