संदेश

फ़िक्र फिर तुम्हारी है

चित्र
जीवन के इस दौर में फिर मन करता है नीली चिड़िया गूगल पर मिली  तुम्हें पढूं तुम्हें गुनूं तुम हो कहाँ ! रहो तुम जहाँ रहना है तुम्हें मुझे पता है ज़रूरी लोग अपने पीछे कुछ भी गैर ज़रूरी नहीं छोड़ते मेरी गुज़र जाएगी फ़िक्र फिर तुम्हारी है मैं ऐसा क्या दे पाईं हूँ तुम्हें ??

नूतन का नू बना न्यू और तन बना टन हो गया न्यूटन

चित्र
नूतन कुमार को अपना ये नाम बिलकुल पसंद नहीं था। दोस्त उसे  चिढ़ाते थे और फिर दसवीं कक्षा में उसने  यह क्रांति कर ही दी।  अपने नाम में से नूतन का नू बनाया न्यू और तन को हटा कर  बना दिया टन, बन गया  न्यूटन , न्यूटन कुमार।   न्यूटन को ऑस्कर के लिए बेस्ट  विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत से  भेजा जा रहा है। फिल्म बर्लिन से तो सम्मान ले ही आई है क्या पता ऑस्कर भी जीत लाए। वैसे इसकी उम्मीद मुझे कितनी लगती है यह बाद में लिखूंगी लेकिन पहले फिल्म पर लगे इलज़ाम की बात कि  यह एक ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलट की कॉपी है जिसके बारे में निर्देशक ने बड़ी मासूम सी कैफ़ीयत दी है कि सब कुछ पहले ही लिखा जा चुका है।  निर्देशन से ठीक  पहले यानी जब मैं सब  लिख चुका था तब मुझे  पता लगा कि ऐसी एक फ़िल्म है।      बहरहाल  सीक्रेट बैलट मैंने देखी  नहीं है, हो सकता है वह न्यूटन से  भी बेहतरीन हो लेकिन जो भारतीय समाज का लहजा और  मुहावरा न्यूटन ने पकड़ा है वह ईरानी फिल्म का नहीं हो  सकता। खासक...

रेंकने वाले प्राणी की चहचहाहट

चित्र
गधे की तस्वीर के साथ आए एक ट्वीट के बाद गधों की दुनिया में हलचल मच गई है :-)  इन दिनों गधों की हज़ार सालों  की  सहनशीलता दाव पर है। सब उन्हीं  पर जुमले  बोल रहे हैं।  गधा पचीसी , धोबी का गधा न घर का ना घाट का , गधे की पहलवानी और दुलत्ती तो याद आई ही मुल्ला नसरुद्दीन ,चचा ग़ालिब और चाचा नेहरू भी जीवंत हो  गए  हैं। भला हो रेंकने वाले उस प्राणी से जुड़ी  चहचहाहट का बोले तो  उस ट्वीट का जिसने गधे पर जुमलों  और  किस्सों -कहानियों का पिटारा खोल कर रख दिया है।  मामला  बहुत जल्दी गधे के   सींग-सा होने वाला भी नहीं लग रहा है।                 मुल्ला नसरुद्दीन अपने गधे को खूब इज़्ज़त देते थे।  चचा ग़ालिब को आम के स्वाद से बेइंतहा मोहब्बत थी। वे अपने मुग़लिया बर्तनों में उन्हें भिगो-भिगो कर उनका रस लेते थे। एक दिन इसी रसपान  के दौरान उनके दोस्त  आ पहुंचे। चचा ने आम के लिए   आग्रह किया तो उन्होंने अरुचि ज़ाह...

अरे ओ बेरंग ज़रा देख रंगों का कारबार क्या है

चित्र
नोटबंदी से नोटजमा  तक का व्यंग्यात्मक खाका  ----------------------------------------- पांच सौ का पुराना नोट दराज़ में जमे अख़बार के नीचे से निकल-निकल कर मुँह चिढ़ा रहा था और दूसरा उस लाल बक्से में से जी दीपावली की पूजा के बाद चांदी के दो सिक्कों के साथ बंद हो गया। .... और हज़ार और पांच सौ के वे दो नोट भी जो  बेटे ने अपने मुद्रा संग्रहालय के लिए ज़बरदस्ती रख लिए थे। तो कितने हुए ? कुल जमा ढाई हज़ार रुपए। अरे नहीं मैं भूल कर  रही हूँ। पांच सो का एक नोट और है जो बटुए में से निकलते हुए अल्लाह को प्यारा हो गया था यानी फट गया था। । ये तीन हज़ार रुपए का काला-धन  मुझे दो दिन से ठेंगा दिखा-दिखा कर  नाच रहा है कि थोड़ा और ज़्यादा होता तो आतंकवाद, नक्सलवाद और जालीनोट वालों की तो कमर ही टूट गयी होती।     खैर मज़ाक नहीं यह गंभीर मसला है। पूरे देश ने महीनों अपना सफ़ेद समय इस  काले-धन को उजागर करने में लगाया है। अब क्या करें जो 99 फ़ीसदी धन बैंकों में आ गया है, ये सारा का सारा सफ़ेद थोड़ी है।  इसमें काला भी है ।  आप खाम...

निजता सर्वोच्च है

चित्र
वाकई तीन दिन में दो फैसले इंसानी गरिमा को कायम रखनेवाले ही मालूम होते हैं। निजता सर्वोच्च ही होनी चाहिए और कोई भी  एकतरफा मनमानी का शिकार नहीं  होना चाहिए। सब कुछ ठीक रहा तो हम क्या खाएंगे किससे ब्याह करेंगे ये सारे निर्णय हमारे होंगे। एक प्रकार से यह मदद करेगा एक ऐसे समाज को बनाने में जहाँ एक दूसरे का सम्मान हो। यह न्याय, बराबरी और आज़ादी  देनेवाला समाज होगा। इसे किसी भी दल विशेष से जोड़कर देखने के बजाय  मानवीय गरिमा से जोड़कर देखा जाना ही सही होगा। भारत वह देश होगा दुनिया में जहाँ निजता नागरिक का सर्वोच्च हक़ होगा। यह हक़ उसे भारतीय संविधान ने पहले ही दिया भी  है ।  शायद कुछ गलत फहमियां  हो गईं थीं जो अब दुरुस्त  हो जाएंगी। विशेषज्ञ यह भी  मान रहें हैं की इससे धारा 377 को आपराधिक ना मानने की राह भी आसान हो सकती है।  कौन किसके  साथ रहना चाहता है या रह रहा है, उसके लिए वह अपराधी नहीं क़रार दिया जा सकेगा।

दहेज़ से तीन तलाक़ तक

फ़ैसले के चंद घंटे बाद ही दे दिया तलाक़   ---------------------------------------- मेरठ डेटलाइन  से ये ख़बर आज हर अख़बार में प्रकाशित हुई है और उससे पहले तीन तलाक़ के असंवैधानिक हो जाने की सुर्ख़ियों ने हम सबको हर्षाया। बेशक, बेहतरीन, ऐतिहासिक और स्वागत योग्य।  यूं तो दहेज़ लेना भी ग़ैर क़ानूनी है लेकिन कौन परवाह करता है। सब चल रहा है। जब इस ग़ैर क़ानूनी लेन-देन के ख़ुशी-ख़ुशी हो जाने के बाद  कोई समस्या आती है तब सबकी चेतना लौटती है कि देश में दहेज़ के ख़िलाफ़ एक क़ानून भी तो है। यह और बात है कि अपराध जस का तस जारी है लेकिन कानून को ही भोथरा करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है ।           दरअसल  काम कई  मोर्चों पर करना है। पहले पहल तो उस मानसिकता का बदलना बहुत ज़रूरी है जहाँ यह कुरीति मान्य है कि लड़की से शादी के बदले हम उससे धन लेंगे और जब मन में आया उसे तज देंगे । परित्यक्ता, छोड़ी हुई जैसे शब्द हमारे ही  समाज के हैं जो कबीलाई सोच को दर्शाते हैं। समस्या को भले ही एक मज़हब, एक समाज या  एक जात...

गोरखपुर के बाद रायपुर में O2 का 0 ज़ीरो हो जाना

चित्र
 जब सरकारों के सरोकार अपने नागरिक की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के बजाय उसकी देशभक्ति को नापने और प्रेम पर पहरे लगाने में लगे हों तो तब व्यवस्था की साँसें ऐसे ही टूटती हैं। अभी गोरखपुए की साँसें लौटीं ही नहीं थीं कि रायपुर में भी दम तोड़ गईं। वहां सत्तर यहाँ चार मासूम। कर लीजिये जिन-जिन को बर्खास्त करना है लेकिन जब तक अंतिम ज़िम्मेदारी लेनेवाला इसे महसूस नहीं करेगा तब तक व्यवस्था के प्राण यूं ही निकलते रहेंगे। एक बीमार और अधमरा  हुआ तंत्र दिन ब दिन मृत्यु शैया की और ही बढ़ेगा ।              इसी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी नसबंदी शिविर में 15  महिलाओं की जान चली गयी थी। यहाँ नवंबर 2014 में पांच घंटे में 83 महिलाओं की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर दी गई थी। कभी माएं  तो कभी बच्चे ये निज़ाम  बस जान लेने पर तुला है। इस बार तो प्रदेश की राजधानी रायपुर के बड़े सरकारी अस्पताल में प्राणवायु ऑक्सीजन की कमी से सांस रुकी हैं। ऑक्सीजन की कमी से जब बच्चे हिलने लगे तब भी नशे में धुत व्यवस्था को क्या होश आना था।  ऑक्सीजन मीटर काफी नीच...