संदेश

अमृता की आन

चित्र
सब इंस्पेक्टर अमृता सोलंकी जैसी कामकाजी महिलाओं को सलाम है जो फ़र्ज़ और कर्त्तवय की राह में कभी आत्मसम्मान कुर्बान नहीं करती। लगता है यह लड़कियों के मुखर होने का समय है। वे हिम्मत बटोरने लगी हैं अपने सीनियर्स के अपमानज नक व्यवहार के खिलाफ। वे बोल रही हैं जज के बारे में, पत्रकार के बारे में और हाल ही एक मामला मध्य प्रदेश से आया है, जहां सेंधवा की पुलिसकर्मी अमृता सोलंकी ने अपने साथ हुए अन्याय का विरोध करते हुए न केवल इस्तीफा दिया, बल्कि फेसबुक पर मुहिम छेड़ दी है। तहलका पत्रकार के इस्तीफे से पहले का इस्तीफा है अमृता सोलंकी का। यहां अधिकारी ने उनका अपमान शब्दों से किया। अमृता मध्यप्रदेश के  राजगढ़ ज़िले के मलावर ठाने  में सब-इंस्पेक्टर हैं। बाइस नवंबर की रात वे  के ब्यावरा में ड्यूटी पर तैनात थीं। रात साढे़ बारह बजे एक बंद लालबत्ती का वाहन सामने से गुजरा । अमृता ने उसे रोका। वाहन में नरसिंहगढ़ के चुनाव पर्यवेक्षक थे। उन्होंने गुस्से से पूछा वाहन क्यों रोका? अमृता ने कहा मेरे अधिकारियों के निर्देश हैं कि लाल-पीली बत्ती की आड़ में कोई अवैध वाहन नहीं ...

त हल्का

चित्र
जयपुर से प्रकाशित डेली न्यूज़ की साप्ताहिक पत्रिका खुशबू http://dailynewsnetwork.epapr. in/190567/khushboo/27-11-2013# page/1/2   इस घटना से पहले तक तरुण तेजपाल धारदार ब्रितानी अंग्रेजी में अपनी बात रखने वाले शानदार वक्ता और लेखक  थे। एेसा वक्ता, जो बात कहते हुए कभी- क भार  पंजाबी धुनों पर सवार हो क र थोड़ा मनमौजी हो जाता था। पचास साल के  इस लेख क -पत्र कार की  पकड़ यदि भारत के  एलीट क्लास पर थी तो उतना ही दखल कमजोर तबके  पर भी था। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में क ई बार इस चोटीवाले, ऊंचे क द के  गोरे चिट्टे शख्स को  सुना। जिस कि ताब के  अंश उन्होंने यहां पढे़, उसमें ए क कि शोर उम्र का  बाल क था और था असहज क रता टेक्स्ट। बहरहाल, इस गोरे चिट्टे शख्स पर आज दागदार इल्जाम लगे हैं। शायद इल्जाम क हना गलत होगा यह तो सच्चाई है, क्योंकि स्वयं तेजपाल इसे स्वीकार  चुके  हैं और अपनी प्रबंध संपादक और पत्रकार लड़की  दोनों से माफी  मांग चुके  हैं और स्वयंभू न्यायाधीश बनकर खुद को छह महीने तक  पद से अलग रखने क...

बिज्जी का जाना वाल्मिकी और वेदव्यास का जाना है

चित्र
विजय दान देथा 'बिज्जी' का जाना हमारे बीच से वाल्मिकी और वेदव्यास के  चले जाने से कम नहीं। रचना में जितनी गहराई व्यक्तित्व में उतनी ही सादगी। वे कतई अपने कद का बोझ लिए नहीं चलते। बातचीत से कभी कोई आभास नहीं कि  उन्होंने कुछ एेसा रचा है जिसके  लिए बड़े-बडे़ फिल्मकार उनकी  ड्योढ़ी चढ़ते हैं। जोधपुर में बिताए बीसवीं सदी के अंतिम तीन बरसों में जब कभी वे सड़कों  पर भी टकराए तो सादगी और विनयशीलता उनके  कंधे से लटके  झोले की तरह ही मिलती । एक  बार वे लोक कला मर्मज्ञ कोमल कोठारी  के घर से निकले ही थे कि  सामने मैं पड़ गई। गौरतलब है कि  कोमल कोठारी के  साथ मिलकर बिज्जी ने रूपायन संस्था बनाई, जो राजस्थान की  लोक  संस्कृति को  सहेजने का बड़ा काम कर रही थी। पूछने पर कि  चलिए मैं छोड़ देती हूं थोड़ी ना-नुकुर के  बाद वे मोपेड की  पिछली सीट पर बैठ गए और मैंने उनकी  बताई जगह पर छोड़ दिया जो ज्यादा दूर नहीं थी। जिंदगी एेसे मौके  कहां रोज मुहैया कराती है। बहरहाल, लोक साहित्य को  लोकभाषा...

बन्दे में था दम और हम बेजान बेदम

चित्र
गांधी जयंती से ठीक पहले कोई इस एहसास को पा जाए कि हिंसा के एवज में प्रतिहिंसा न करते हुए, खुद को बचा ले जाना कितना मुश्किल है, मायने रखता है। आवेश में रोम-रोम कांपता है। हाथ-पैर पर नियंत्रण भले ही कायम रह जाए लेकिन, शाब्दिक हिंसा  से जुबां बाज नहीं आती। बेहद मुश्किल है वहां से खामोश निकल जाना।    शाम के सात बजने वाले थे और वह अपनी बिल्डिंग के दरवाजे पर होती है। एक स्त्री (स्वाति) ठीक सामने आकर आंखों में क्रोध, लेकिन जुबां पर हैलो कहकर उससे बात करना चाहती है। वह कहती है, जी कहिए। 'आपके बच्चे ने मेरी गाड़ी पर अपनी सायकल निकालते हुए स्क्रेच लगा दिया। ओह, माफी चाहती हूं, कहां है आपकी गाड़ी? "गाड़ी मेरे पति ले गए हैं। आप गाड़ी का पूछ रही हैं। बच्चे को संस्कार नहीं देंगी?" क्या ज्यादा नुकसान हुआ है अगर एसा है, तो मैं भरपाई करने की कोशिश करुंगी। वह बोली।"क्या भरपाई करेंगी आप? आपकी औकात भी है भरपाई करने की?" औकात तो मेरी स्कूटर की भी नहीं, लेकिन मेरा मानसिक स्तर आपसे ऊंचा है। वह तेज लेकिन कांपते स्वर में बोलकर सीढि़यां चढऩे लगती है। स्वाति ने उसका हाथ प...

आखर बंदी

चित्र
ये कौन बांधे है तुझे-मुझे अब भी जन्म में यकीं नहीं कच्ची उम्र को गुज़रे अरसा हुआ तेरे हर्फ़ बस यही  बिखरे पड़े हैं मेरे चारों ओर कभी सहलाते हैं कभी तकरार करते हैं कभी बरस जाते हैं मुझ पर गहरे भिगो देते हैं भीतर तक  मैं इन आखरों की बंदी हूँ ये आखर-बंधन मैंने लिया है सात फेरों की तरह. इस जन्म के लिए जीते जी .  image: varsha हर लो मेरा चैतन्य -------------------------- तुम नहीं जानते तुमने अनन्या मान कितना अन्याय किया है मेरे साथ मैं अचेत ही भली थी अब जब चेतना मुझे छू गयी है मुझे तुन्हारे सिवा कुछ नज़र नहीं आता हर लो मेरा चैतन्य दे दो जड़ता मुझे इस दुनिया में जीने के लिए कह दो कि मेरा-तुम्हारा कुछ नहीं आजाद करो मुझे इस मोहपाश से जानो तुम यह सब क्या तुम नहीं जानते ?  

पाकिस्तान में मलाला अफगानिस्तान में सुष्मिता

चित्र
अफगानिस्तान में अमेरिकी दखल हो जाने के बावजूद लेखिका और स्त्री सेहत से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता सुष्मिता बैनर्जी की हत्या हो जाती है। इन दिनों यह ताकतवर देश जाने किस हक से सीरिया पर हमला करने की मंशा रखता है। दुनिया के बड़े हिस्से में जब स्त्री को जीने लायक परिस्थिति दे पाना ही नामुमकिन हो रहा है ये देश युद्ध के जरिए शांति प्रयासों में लगा है?  स्त्रियों की सेहत के लिए काम कर रहीं सुष्मिता बैनर्जी अफगानिस्तान में गोलियों से भून दी जाती हैं, तो स्त्री शिक्षा के लिए संघर्ष कर रही किशोरी मलाला यूसुफजई को तालिबानी पाकिस्तान में मौत देने की कोशिश करते हैं। मलाला सौभाग्यशाली रहीं कि वे आज जिंदा हैं, लेकिन सुष्मिता के साथ ऐसा    न हो सका। वे अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में अपने घर पर मार दी गईं। उनके पति जांबाज खान को बांध दिया गया और आतंकी उन्हें यह कहते हुए मारने लगे कि तुमने हमारे खिलाफ लिखना नहीं छोड़ा। उनचास साल की सुष्मिता को प्रेम और सौहार्द की कीमत जान से चुकानी पड़ी। काबुलीवाले की बंगाली बहू के स्नेह संदेश में कट्टरपंथियों को ...

वो सजदे के काबिल तो हो

कई बार लगता है कि हम वो समाज हैं जिसे ईश्वर तक पहुंचने के लिए कई सारे जरियों की जरूरत होती है। हम हमेशा माध्यम की ताक में रहते हैं और उम्मीद करते हैं कि कोई आए और हमारा हाथ पकड़कर उस तक ले जाए। हमें ऐ से लोग खूब रास आते हैं, जो हमें यकीन दिला देते हैं कि वे हमें प्रभु तक ले जाएंगे। फिर एक वक्त आता है, जब ये बिचौलिये ही हमें भगवान लगने लगते हैं और हम इनके कहे मुताबिक शतरंज के मोहरों की तरह चलने लगते हैं। यह तो बहुत अच्छा हुआ कि सोलह साल की बेटी के इस पिता की आंखें खुल गईं वरना कई परिवार अपनी संतानों को समर्पित करके भी आंखें बंद किए बैठे हैं। वे इसे बाबा का प्रसाद या धर्म की राह में दी गई आहुति मानते हैं। इस लड़की के पिता भी आसाराम के अंधभक्त थे। लखनऊ से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर शाहजहांपुर में उनका अपना व्यवसाय था कि दस साल पहले आसाराम के फेर में आ गए और दीक्षा ले ली। पास ही जगह खरीदी और अपने पैसों से आश्रम बनाया। चेतना तो तब लौटी, जब आसाराम ने बेटी को भी इसी सिलसिले में जोड़ लिया।   जिस इंदौर शहर से आसाराम की गिरफ्तारी हुई है, उसी शहर की कई महिलाएं और युवतियां बीस साल पहले ही शपथ पत्...