संदेश

बैन का बैंड

चित्र
  ये बैन संस्कृति कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय हो गई है देश में। सलमान रश्दी लिखित शैतान की आयतें,(द सैटेनिक वर्सेस) नहीं पढ़ सकते क्योंकि बैन है। तस्लीमा की पुस्तक लज्जा से रूबरू होना है, बैन है। वेंडी डॉनिगर (द हिंदूज) ने हिंदुत्व पर ठीक से नहीं लिखा, बैन है। द रेड साड़ी, सोनिया गांधी पर लिखी जेविअर मोरो की किताब पढऩी है, बैन है। फिल्म किस्सा कुर्सी का बैन है क्योंकि इसमें आपातकाल का मजाक उड़ाया गया है। गुजरात में फना बैन है। ग्रीन पीस की प्रिया पिल्लई की लंदन यात्रा बैन है। कुछ देर के लिए आंखें बंद कर फर्ज किया कि मैं निर्भया हूं और मेरे मरने के बाद एक डॉक्युमेंट्री बनती है जिसमें मेरा अपराधी कह रहा है कि लड़कियों को रात में लड़के के साथ घर से नहीं निकलना चाहिए। कपड़ों का खयाल रखना चाहिए। हम उसे सबक सिखाना चाहते थे। यकीन मानिए मैं पसीने से नहा गई, हलक सूख गया कि मेरे साथ निर्भया जैसा घटा है लेकिन मुझे अपराधी ड्राइवर मुकेश की बातों पर कोई अचरज नहीं हुआ। यह सोच कोई नई नहीं है। बचपन से ही लड़कियों से  यही तो कहा जाता है। आज भी जब बचपन के बाद युवावस्था की दहलीज भी पार होने ...

इस लाल से न खेलो होली

चित्र
डॉ अविजित पत्नी राफिदा  के साथ लाल रंग के बिना होली का त्योहार अधूरा है। सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक ये रंग इस त्योहार में खुलकर मला जाता है कि कहीं कोई गिले-शिकवे हों तो वे भी दूर हो जाएं, लेकिन दुनिया में इन दिनों जिस रंग की होली खेली जा रही है वह भी लाल है। ये लहू की होली है। मार दो, कत्ल कर दो ये नृशंस शब्द हर तरफ से सुनाई दे रहे हैं। पेरिस में शार्ली एब्दो के कार्टूनिस्ट्स की हत्या के बाद अब बीते गुरुवार एक ब्लॉगर की ढाका में हत्या कर दी गई। डॉ अविजित रॉय (44) अपनी पत्नी राफिदा अहमद के साथ ढाका में एक पुस्तक मेले से लौट रहे थे। पत्नी भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। सात किताबों के लेखक रॉय बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक और इंजीनियर हैं और कुछ दिनों पहले ही ढाका लौटे थे। रॉय अपने ब्लॉग 'मुक्तो मोन' में ना केवल मज़हब  को वैज्ञानिक कसौटी पर कसते बल्कि कट्टरपंथियों पर प्रहार भी करते। यही उन्हें रास नहीं आया। उनके पिता डॉ अजय रॉय कॉलेज के व्याख्याता और एक्टिविस्ट हैं। उन्हें अपने पुत्र को लेकर चिंता थी क्योंकि उन्हें मिलने वाली धमकियों में यकायक  इजाफा हो गया था। ढाका म...

.और अंत में क्या बचता है

चित्र
.और   अंत में क्या बचता है लकड़ी की आदिम कंघी संग ए मरमर की नक्काशीदार प्लेट टेराकोटा से बने कर्णफूल चंद हसीन लम्हों से घिरे खत हैंडमेड पेपर से बनी रंगीन डायरी के नीले लफ्ज़ बचा रहे मौला जो ये बचा रहा बचे रहेंगे तेरे-मेरे  जज़्बात सुर सौरभ और सपने सच ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं सिर्फ तेरी मेरी कहानी है.…

डर्टी पिक्चर्स अब हो जाएंगी गुड

चित्र
ऐसे छत्तीस शब्द  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने सामने रख दिए हैं जो तमाम डर्टी पिक्चर्स को  गुड में बदल देंगे।  मज़े की बात इसलिए भी है क्योंकि जिन गालियों को प्रतिबंधित  किया गया अतीत में वैसी ही फ़िल्में राष्ट्रीय पुरस्कार पा  चुकी हैं।  बोर्ड के नए-नए अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने हाल ही ये सूची जारी की है  हम सब अभिव्यक्त होना चाहते हैं। खुलकर बोलने  में हमारा सुकून छिपा है। हमारा संविधान भी अभिव्यक्ति की आजादी का पक्षधर है, लेकिन इसके साथ भी अश्लीलता से जुड़े कानून भी हैं। जाहिर है, पूरी तरह जाहिर होने के कई खतरे हैं । कुछ अंकुश तो जरूरी हैं। कौन लगाएगा ये अंकुश, सरकार जिन्हें हमने चुना है वो या  हम खुद लेकिन इन सरकारी इकाइयों के नुमाइंदे जब कुछ शब्दों की सूचि जारी कर देते हैं तो हैरानी होती है कि इनमें से कई लफ्ज उन्हीं फिल्मों में खूब हैं, जिन्हें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है। द डर्टी पिक्चर, ओंकारा, चांदनी बार, डर, विकी डोनर ऐसी ही फिल्में हैं। अलग-अलग सरकारों के अश्लीलता के पैमाने भी अलग-अलग हैं। ये संविधान से कम अपने निजी ...

एम आय रेप प्रूफ नाउ ???

चित्र
थोड़ा ध्यान से  के एक दृश्य में मल्लिका तनेजा जयपुर में रविवार की दोपहर कुछ ज्यादा ही सर्द थी, लेकिन जयरंगम नाट्य उत्सव के तहत आयोजित एक नाटक थोड़ा ध्यान से ने मौजूद दर्शकों के दिमाग की नसें गर्म कर दी थी। सभागार के अंधेरे में लाल किरणों की रोशनी में एक लड़की केवल अंत:वस्त्रों में नजर आती है। फिर, एक-एक कर वह अपने तमाम वस्त्र पहनती जाती है, जिनका ढेर उसके सामने लगा है। वह कहती है उसे ऑफिस पार्टी में जाना है... आपको दिख ही रहा है कि मुझे कपड़ों का कितना शौक है... पर तैयार होने का मतलब ये तो नहीं कि आप कुछ भी बेढंगा पहनकर निकल जाओगे? लड़कियों को ध्यान देना चाहिए कि वे क्या पहनकर निकल रही हैं। उसकी आवाज में तीखा व्यंग्य है और वह अपने शरीर पर एक के ऊपर एक कपड़े डाल रही है। टी-शर्ट, स्टोल, लेगिंग, फिर सलवार, फिर कुर्ता और अंत में एक हेलमेट लगाकर वह दर्शकों से पूछती है कि मैं कैसी लग रही हूं। दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा मल्लिका तनेजा के इस बारह मिनट के स्केच ने ऐसे सवाल पूछ डाले थे, जिसका कोई जवाब किसी के पास नहीं है। अगर कुछ है तो वे बयान, जिसमें वे कहते हैं कि ...

पट्टी पढ़ते हुए

चित्र
कवर स्टोरी के लिए बाबाओं की भूमिका और समाज के हालात को लेकर विचार-विमर्श चल ही रहा था कि शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी की एेसी तस्वीर सामने आ गई जिसमें वे ज्योतिषाचार्य से पूछ रही हैं कि उनका अपना भविष्य क्या है? बेशक ज्योतिष एक गणना है और कुछ लोग इस गणित को जानते हैं ।  मंगलगृह पर सफलतापूर्वक यान पहुंचाने वाले देश के कर्णधार अगर ग्रहों को यूं पढ़वाने में यकीन रखते हैं तो समझा जा सकता है कि क्यूं देश का बड़ा हिस्सा बाबाओं की चपेट में है।                 एक दूर के रिश्ते की बुजुर्ग हैं। एक समय में वे बड़ी-पापड़ बनाकर ठीक-ठाक व्यवसाय कर लेती थीं। पिछले बीस सालों से बाबाजी की संगत में हैं। कामकाज छोड़ दिया, वहीं सेवा करती हैं, सत्संग में आती-जाती हैं। उठते-बैठते उन्हीं का नाम लेती हैं और खुश हैं। हैरत की बात है कि बाबा ने उन्हें कौनसी युक्ति दी है कि वे सब कुछ भूलकर उन्हीं को जपती हैं और उनके दर्शन को शहर-शहर जाना नहीं छोड़ती। उद्यम अब उनसे होता नहीं लेकिन बाबा की आस्था उनसे सब कुछ करवा लेती है। ...

नसबंदी नहीं नब्ज़बंदी

चित्र
ये बेदान बाई  हैं  जिनकी बेटी की बिलासपुर के नसबंदी शिविर में नब्ज़ बंद हो गयी।  अब इस बच्ची की माँ जैसी देखभाल कौन करेगा। ।तस्वीर  AP   बिलासपुर के नसबंदी शिविर में  पंद्रह युवा माओं की  जान चली गयी।  हादसे के  भी छत्तीसगढ़ सरकार की  नीयत तह तक पहुंचने की नहीं लगती, जांच की जिम्मेदारी एकल न्याय आयोग को दी गई है। न्यायाधीश अनीता झा सेवानिवृत्ति के बाद छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर अभिकरण में अध्यक्ष पद के लिए पहले ही आवेदन कर चुकी हैं। जिस आदिवासी लड़की मीना खलखा को माओवादी बताकर पुलिस ने हत्या कर दी थी उस मामले की जांच भी इन्हं हीे सौंपी गई थी। रिपोर्ट तीन महीने में आनी थी आज तक नहीं आई। पिछले साल भारत में चालीस लाख नसबंदी ऑपरेशन हुए और इन्हें कराने वाली 97 फीसदी महिलाएं थीं यानी केवल तीन फीसदी पुरुषों को अपने परिवार की चिंता थी। यह छोटा सा आंकड़ा भारत के उस पारिवारिक संस्कृति की पोल भी खोलता है कि यह अगर जीवित है तो उसका 97 प्रतिशत श्रेय स्त्री को ही जाता है। वही बच्चों का लालन-पालन भी करती है तो वही अपने शरीर में एेसी व्यवस्था...