संदेश

गुड़िया भीतर गुड़ियाएं

चित्र
हम सब गुस्से में हैं। हमारी संवेदनाओं को एक  बार फिर बिजली के नंगे तारों ने छू दिया है। हम खूब बोल रहे हैं, लिख रहे हैं लेकिन  कोई नहीं बोल रहा है तो वो सरका र और का नून व्यवस्था   के लिए  ज़िम्मेदार लोग। खूब बोल-लिख कर  भी लग रहा है कि क्या यह काफी है ? कोई हल है हमारे पास कि  बच्चों का  यौन शोषण न हो और बेटियों के  साथ बलात्कार का  सिलसिला रुक जाए। ऐसी जादू की  छड़ी किसी कानून के पास नहीं लेकिन कानून लागू करने वालों के  पास एक शक्ति है वह है इच्छा शक्ति। ईमानदारी से लागू करने की  इच्छा शक्ति । हमने किसी  भी सरकारी मुखिया को  सख्ती से यह कहते नहीं सुना कि  बहुत हुआ, अब और नहीं। मेरे देश, मेरे प्रदेश में इस तरह का कोई  भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर मुखिया बचता नजर आता है। बयान आते हैं पुलिस क्या करे वह हर दीवार, हर कौने की  चौकसी नहीं कर सकती; दुष्कर्म एक सामाजिक अपराध है; कोई भी सरकार हो, इलजाम तो सरकार पर ही लगते हैं; ऐसे उबा देनेवाले बयानों की लंबी...

जान मेरी

चित्र
जान मेरी जाने किस पड़ाव पर हूँ ज़िन्दगी के कोई वाक़या नहीं कोई मसला नहीं कोई सिलसिला नहीं कोई इल्तजा नहीं कोई मशवरा नहीं कोई एतराज़ नहीं  कोई ख़लिश नहीं कोई रंजिश भी नहीं है तो बस मोहब्बत की वह  पाक सुराही छलक  रहा है जहाँ से  रंग ए  सुकूं अब भी मेरे लिए .

वह जमादारनी है

सुनीता जमादारनी है। रोज सुबह सात बजे  बिल्डिंग का  कू   ड़ा उठाने आती है और वहां से फिर दस अलग-अलग मोहल्लों के घरों से कूड़ा लेती है। वापसी में उसे तीन बज जाता है। इस काम में उसके  पति, देवर, बच्चे सब लगे हुए हैं। रहती वह ठसके  से है। साफ, चमकीली, चटख साड़ी पहनती है और सर हमेशा पल्लू से ढका  रहता है। जेवर भी खूब पहनती है और होंठ रंगना ·भी नहीं भूलती। वह किसी से ज्यादा बात नहीं क रती, जैसे उसे मालूम है कि  लोगों को  भी कूड़ा ठिकाने लग जाए, उसमें ही दिलचस्पी है। दरवाजा भी नहीं छूती, बस आवाज  देती है। पहली तारीख आते ही वह पैसे मांगना नहीं भूलती। उसका  देवर भी अच्छे जूते और जीन्स में नजर आ जाता है। पति पर तो सुबह से ही काम का  जुनून सवार रहता है। उसी बिल्डिंग में कैलाश सफाई के  लिए आते हैं। अपने बेटे-बेटी को स्कूल  भेजते हैं। दोनों बच्चे होनहार हैं। अच्छे नंबर आने पर वह बिल्डिंग के  लोगों को  खूब खुश हो क र बताते हैं। वह मोपेड से सफाई के लिए आते हैं। मेहनत के काम को  पूरी मेहनत से अंज...

तुम्हारी मौत पर अफ़सोस है राम सिंह

क्या मजाक  है कि   देश को  दहला देने वाली घटना का  प्रमुख आरोपी ही मौत की  नींद सो गया। हत्या, आत्महत्या वजह चाहे जो हो यह कितना विचित्र है कि वह  जेल में ही मर जाता है। दरअसल 16 दिसंबर की  रात बहादुर लड़की  रोशनी के साथ जो भी हुआ वह भारतीय व्यवस्था की  परत दर परत पोल खोल रहा है। दुष्कर्म के बाद फैंक  दी गई रोशनी और उसके  मित्र की नग्न देह के  पास कोई नहीं ठहरता। पुलिस वाले डेढ़ घंटे तक बहस करते हैं कि  यह मामला जिस थाने के अंतर्गत आता है। ट्रीटमेंट तो देर से मिलता ही है तेरह दिन तक जिंदगी और मौत से जूझ रही रोशनी को  रातोंरात सिंगापुर रैफर कर दिया जाता है। वहां से फिर वह जिंदा नहीं लौटती। अब जब फास्टट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी कि प्रमुख आरोपी  रामसिंह  के खुदकुशी करने की  खबर फैल गई है। जेल में मारा गया है रामसिंह। सबसे सुरक्षित जेलों में से  एक  तिहाड़ जेल में। कैसा संयोग है कि  देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी इस जेल की...

तुम नहीं समझोगे

चित्र
तुम नहीं समझोगे  कोई कैसे किसी के भीतर  हर लम्हा सितार सा बजता है  कोई झरने सा बहता है कल-कल  कोई पंछी -सा चहचाहता है निरंतर  कोई फूल सा खिल जाता है अकस्मात्  कोई फ़रिश्ता सिफ़त मुस्कुरा देता है अनायास  कोई मसरूफ है सूफ़ियाना रक्स में  बेतरह  कोई रूह उतरने को है गहरे  तुम नहीं समझोगे  क्योंकि जब तुम्हें अता हुआ यह मौका  तुम  लग गए ज़िन्दगी के हिसाब-किताब में  अब सारी टीस किताबों में दर्ज करने से कुछ नहीं होगा  कुछ भी नहीं। रक्स -नृत्य 

इस रात की नीरव चुप्पी में

चित्र
इस रात की नीरव चुप्पी में जो मैं तुमको दूं आवाज़ तुम सुन लोगे ? एक वक़्त था  तुम्हें जब-जब पुकारा  तुम मिले  कई बार तो  अचानक  अनायास  अनजानी जगहों पर भी  अभी इस चुप्पी में  मैंने फिर पुकारा है तुम्हारा नाम  चले आये हैं जाने कितने ख़याल  यादों की सीढ़ी पकड़कर  हौले-हौले,  खामोश प्रेम से भरे  तुम वाकई कमाल हो  वक़्त के साथ कभी नहीं बदले तुम।

मर जाना, इश्क जरूर करना

चित्र
कल वसंत पंचमी है और कल ही संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला प्रणय दिवस भी। लगता है पूरब और पश्चिम की दो अवधारणाएं डेट पर हैं। देखा जाए तो ऐसा  ही माहौल हमारे आसपास भी है। थोड़ा देसी थोड़ा विलाइती।   हूबहू हमारा युवा भी है। वह अपने वक्त के साथ पूरी ईमानदारी से है। उसके प्रेम को मछली पकडऩे के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली फिशिंग रॉड से दिखाना भी हमारी भूल होगी तो केक वॉक की तरह आसान कहना भी जल्दबाजी। पिछले वसंत से इस वसंत पर गौर करते हुए थोड़ा सोचिए कि किस घटना ने हमें झकझोरा है, किसने युवा साथियों के पैरों को जनपथ की ओर मोड़ा है और किसने एक आवाज बन सोती हुई सरकार को कानून बदलने पर मजबूर किया है। कौनसी  एक घटना सोए समाज में बिजली का संचार कर गई। दिल्ली में हुई उस बलात्कार के बाद सोच में इतना बदलाव तो आया  कि नफरत का पात्र लड़की नहीं वे दरिंदे हैं और दोष उस मानसिकता का है जो लड़की को कभी बराबरी का दरजा नहीं दे पाई।  हैरत तो होती है कि क्या हम ही वो समाज हैं जो लैला-मजनूं, शीरीं-फरहाद, मूमल-महेंद्र, हीर-रांझा, उमर-मारवी, ससी-पुन्नू जैसी प्रेम-क...