संदेश

ए टु `जेड `

चित्र
सच कहूं तो ब्रिटिशde जेड गुडी पर लिखने का कोई इरादा नहीं था। आक्रामक अंदाज, बेतरतीब रहन-सहन, आधे-अधूरे कपड़ों ने उन्हें सेलिब्रिटी जरूर बना दिया था लेकिन सम्मान कहीं गायब था। सत्ताईस की जिंदगी और इतनी .सनसनी डेंटल नर्स का पेशा प्रेम , दो बच्चे , चर्चित सेलेब्रिटी ,फिर प्रेम कैंसर शादी और फिर एक महीने बाद सब कुछ ख़त्म लेकिन एक साल में जेड की जिंदगी में जो कुछ भी हुआ उन्होंने जिस तरह उसे लिया वह जेड के बेहद साहसी और समझदार महिला होने की ओर इशारा करता है। पिछले साल भारतीय रिएलिटी शो बिग बॉस में काम करते हुए जेड को पता चला कि उन्हें sarvical कैंसर है और वे ज्यादा दिनों तक नहीं जी पाएंगी। फितरतन इनसान हर काम को तरीके से ही करना चाहता है लेकिन जिंदगी की रफ्तार उसे भटका देती है। अन्यथा क्यों मरने से एक माह पहले जेड गुडी अपने प्रेमी से शादी करती। उस समाज में जहां बिना शादी के संबंध और फिर बच्चे पैदा कर दिए जाते हैं। जेड ने न केवल शादी की बल्कि उसके विडियो राइट्स भी बेचे ताकि उसके बाद बच्चों को कोई तकलीफ नहीं हो। यहां तक कि जेड ने अपनी मृत्यु को दिखाने के अधिकार भी बेच दिए। कैंसर की पीड़ा में गु...

सुरा सुन्दरी के बाद

चित्र
बधाई हो। गांधी जी का सामान भारत आने वाला है। उनकी चमडे़ की चप्पल, चश्मा और घड़ी अब हमारी हुई। विजय माल्या ने इन्हें अठारह लाख डालर की बोली लगाकर खरीदा है। भले ही भारत सरकार से सांठ गांठ कर उन्होंने बोली लगाई हो लेकिन इस खबर ने सुकून दिया है।हवाई यात्राओं , सुरा और सुंदरियों के (किंगफिशर का बहुचर्चित कैलेंडर)अलावा अब कुछ और भी उनमें नजर आएगा। यह और बात है कि ये स्मृति चिन्ह ससम्मान हमें मिलने की बजाए नीलामी के जरिए मिले। यदि नीलामी हमारे हक में ना हुई होती तो.. ? बहरहाल, मेरे जैसे कई भारतीय खुद को मुक्त महसूस कर रहे हैं। भीतर ही भीतर कुछ बेहतर लग रहा है। नीलामी के पहले तक अजीब सी बैचेनी थी।

पब...पिंक...और...

इन दिनों स्त्री विमर्श की दिशा में दो अभियानों की चर्चा है। पब भरो और पिंक चड्डी। आज क्रिएटिविटी की दुनिया में नया करने का जो हल्ला मचा हुआ है उसमें ये दोनों ही कैम्पेन बाजी मार ले गए हैं। बेहद चर्चित। ब्लॉग, अखबार और टीवी बहसों के केंद्र में भी यही हैं। दरअसल, मंगलौर के एम्नेशिया पब में श्रीराम सेना का लड़कियों पर हमला और वेलेंटाइन दिवस पर जोड़ों की जबरदस्ती शादी करा देने जैसे फैसलों के फलस्वरूप इनकी पैदाइश हुई है। केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने पब भरने का आह्वान कर दिया तो दिल्ली की एक पत्रकार ने वेलेंटाइन्स डे का विरोध करने वालों को पिंक ..भेंट देने की पेशकश कर दी। इनसे पूछा गया कि पिंक.. ही क्यों तो उनका कहना था कि पिंक इज द कलर ऑव फन, फेमिनिज्म एंड चड्डी इज एन आइडियोलॉजी जो हम पर दबाव डाल रही है बाकी हमने लोगों के इमेजिनेशन पर छोड़ दिया है। इमेजिनेशन वाले इस आंदोलन की दशा और दिशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। जैसा कि डिफरेंट आइडियाज वाले विज्ञापन खूब चर्चित होते हैं ठीक वैसा ही यहां भी है। सवाल यह उठता है कि कितने लोगों के हृदय आप इस कैम्पेन से बदल पाए हैं। इसकी तह में कोई नहीं जान...

जरिवाले आसमान के पैबंद

चित्र
अरसे बाद आज सुबह-सुबह पहले दिन पहला शो देखा। जयपुर के वैभव मल्टीप्लैक्स में। स्लमडॉग मिलेनियर। दो सौ के हाल में कुल जमा हम सात। मिलेनियर होने का ही एहसास हुआ। खैर देसी कलाकारों और देसी हालात पर जो विदेशी कैमरा घूमा है वह वाकई कमाल है। समंदर किनारे की आलीशान अट्टालिकाओं के पार मुंबई की धारावी नहीं हम सब अनावृत्त हुए हैं। कच्ची बस्ती की शौच व्यवस्था से लेकर उनकी नींद तक का सिनेमा हमारी आंखें खोल देने वाला है। हम भले ही अपनी फिल्मों में एनआरआई भारतीय की लकदक जिंदगी देख सपनों में खोने के आदी रहे हों लेकिन फिल्म माध्यम के पास यथार्थ दिखाने की जबरदस्त ताकत है का अंदाजा पाथेर पांचाली के बाद एक बार फिर होता है। सत्यजीत रे पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने भारत की गरीबी बेची है। पचास साल बाद भी हम यही आरोप लगा रहे हैं। शर्म आती है हमें कि आज तक हम भारतवासी को भरपेट रोटी और छत नहीं दे पाए हैं। रे साहब आज नहीं है। हालात अब भी जिंदा है। अगर किसी ने कुछ बेचा है तो वह हमारी कथित मुख्यधारा के फिल्म मेकर हैं, जिन्होंने झूठे सपने बेचे हैं। इन फिल्मों से ऐशो-आराम खरीदा है । फ़िल्म का पहला भाग बेहद घटन...

उफ ये जुनून ए पतंगबाजी

चित्र
                                                                    tasveer abhishek tiwari नजारे जयपुर कि पतंगबाजी के मै जन्म से जयपुरी नहीं हूँ .होती तो बेहतर था यूँ मेरा शहर इंदौर भी कम उत्सवप्रिय नही लेकिन जयपुर की बात ही निराली है । यूँ तो पिछले बारह वर्षों से इस शहर की जिंदादिली को जी रही हूँ लेकिन मकर संक्रांति बेहद खास है। सारा शहर पतंगबाजी के इस कुम्भ मै डुबकी लगाता है मानो कोई रह  गया तो बड़े पुण्य से वंचित रह जाएगा. क्या छोटा क्या बड़ा, क्या पुरूष क्या स्त्री सब पतंग और डोर के रिश्ते मै बंधने को आतुर. सा रा शहर तेज़ संगीत कि धुनों के साथ छत पर होता है वाकई जिसने जयपुर की पतंगबाज़ी नहीं देखी वह जन्मा ही नहीं । इस बा...

फक्र के फूल

चित्र
हेमंत करकरे ने सीने पर गोलियां खाई जिस पर नेता तोहमत लगा रहे थे कि वे पूर्वाग्रही हैं करकरे अगर पूर्वाग्रही हैं तो सारा देश ऐसा हो जाए । सबसे पहले ये नेता ... जिस धज से कोई मकतल में गया वो शान सलामत रहती है ये जान तो आनी जानी है इस जां की तो कोई बात नहीं बकौल फैज़ अहमद फैज़ मुंबई मोर्चे पर अपना सर्वस्व त्याग करने वाले जांबाजों की शान निस्संदेह सदियों तक सलामत रहेगी। यह रुखसती फक्र के साथ है। क्रंदन ,विलाप ,जुगुप्सा भी है लेकिन नेताओं के लिए । हेमंत करकरे ,संदीप उन्नीथन और गजेन्द्र सिंह बेहद प्रखर ,पढ़े -लिखे ,फिट , काबिल और अपने काम में निष्णात रहे । ए टी एस प्रमुख चाहते तो नीचे आर्डर पास कर सकते थे लेकिन उन्होंने मोर्चा संभाला । अपेक्षाकृत कमज़ोर बुलेटप्रूफ ,हेलमेट जो उनका नहीं था और रायफल के साथ मैदान में कूद पड़े । सीने पर गोलियां खाई जिस पर नेता तोहमत लगा रहे थे कि वे पूर्वाग्रही हैं । करकरे अगर पूर्वाग्रही हैं तो सारा देश ऐसा हो जाए । सबसे पहले ये नेता जो सिवाय एक सोच रखने के कुछ नहीं कर पाये। कोई उसके पक्ष में कोई इसके । बराबरी की नज़र कभी किसी की नहीं रही अगर हो पाती त...

पाकीजा काम

चित्र
बेशक शब्द कवि के दिल से आते हैं .तेरह साल पहले लिखी इस कविता का एक एक शब्द वक़्त के साथ अर्थ ग्रहण करता चला गया .समय के साथ शब्दों को सार्थक होते देखने के अनूठे अनुभव की समय साक्षी मैं शाहिद मिर्जा की इस कविता को पहली बार ब्लॉग पर दे रही हूँ .समय और शब्द की चेतना को समर्पित एक पत्रकार की रचना शायद पसंद आए प्रेम नहीं है सौ मीटर फर्राटा दौड़ मैराथन है प्रेम अछोर मेराथन प्रेम क्रिकेट में दोनों पक्ष सगर्व खेलना चाहतें हैं फोलोऑन क्यों बिल्कुल भी ज़रूरी नहीं ग़ालिब की नाई निकम्मा हो जाना इश्क फरमाते हुए गो ज्यादातर बार होता यही है बावजूद प्रेम से जुड़ी तमाम कथाओं किम्वदंतियों के और बावजूद इस यथार्थ के कि अरसे से जर्द पड़ गए हैं प्रेम नाम की तमाम पातियों के रंग मुहैया करनी है मुझे ही प्रेम को अपूर्व गरिमा , गहराई सादगी और अर्थ देना है प्रेम को हूबहू प्रेम की शक्ल रचना है हज़ारराहा भयावह हददर्जा जहरआलूद हवाओं के मुकाबिल नाज़ुक और कारगर प्रतिरोध नहीं जानता ये काम ठीक ठीक अंजाम दे पाउँगा या नहीं लेकिन इन दिनों इस नियाहत वाहियात दौर में यही हे सबसे ज़रूरी और पाकीजा काम