संदेश

धारा 377 से बचते-बचाते हम लोग

चित्र
धारा 377 बाबा आदम के ज़माने  यानी 1860 का वह क़ानून है जिसमें  अप्राकृतिक  यौन सम्बन्धियों को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया जाता है। जिन अंग्रज़ों के ज़माने का यह कानून है वे खुद भी अपने देश में इस आपराधिक क़ानून को कब का ख़त्म  कर चुके हैं  और 2014 से  सेम सेक्स में शादी को भी जायज़ मान रहे हैं।1967 से ही वहां समलैंगिकता अपराध के दायरे से बाहर  है।         हमारे यहाँ LGBT यानी लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर्स के हक़ में पहली बार पूरी संवेदनशीलता के साथ 2009 में सोचा गया था जब दिल्ली हाई कोर्ट ने इन संबंधों को आपराधिक नहीं  माना था। सर्वोच्च न्यायालय को यह ठीक नहीं लगा  और  दिसंबर 2013  में  इसे पलट दिया गया। साथ ही यह भी कहा कि इसे संसद के ज़रिये ही हटाया जा सकता है। संसद इस मुद्दे पर खुली बहस से बचती आई है जबकि भारतीय संस्कृति में वात्स्यायन के शब्दों के साथ ही खजुराहो के मूर्ति शिल्प में भी इसके खुले  दर्शन होते हैं। सभी धर्मों के हिसाब से देखा जाए तो वहां यह कृत्य मान्य नहीं है ब...

और कितना गिरोगे ?

चित्र
और कितना गिरोगे ? हां कितना ? रेपिस्ट का मज़हब पूछते हो ? जिस स्कूल से बच्ची अगुआ होती है उसकी विचारधारा में विचरते हो ? एक अफवाह पर भीड़  बनकर निर्दोषों की जान ले लेते हो ? अपनी ही विदेश मंत्री के खिलाफ गालियां लिखते हो? कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी के साथ रेप  करना चाहते हो ? कौन हो तुम लोग और जब संस्था थॉमस रायटर्स फॉउंडेशन भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक मुल्क बताती है तो नाराज़ होकर इसे स्वीकारने से ही इंकार कर देते हो ? हद है भाई मुद्दे को साम्बोधित ही नहीं करना चाहते । कठुआ, उन्नाव,मंदसौर  और कितने सबूत चाहिए हमें कि हम पीड़िता के हक़ में नहीं दुष्कर्मियों के मज़हब में दिलचस्पी रखते हैं। इक्कीसवीं सदी में इतना छोटा , निम्न और तुच्छ कौन बना देता  है हमें ? अफसोसनाक तो यह है कि हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए भी अब बेहूदी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और हमारे कथित नेता बोलने में ही झिझक रहे हैं। अभद्र भाषा किसी के भी ख़िलाफ़ हो आप चुप्पी साधकर काम निकालने  वालों  में हैं तो आप भी दोषी हैं ...

New zeal from new zealand ये हैं प्रधानमंत्री माँ

चित्र
https://www.cbsnews.com/news/jacidna-ardern-new-baby-neve-today-2018-06-24/ इस वक़्त यह तस्वीर मुझे दुनिया की  सबसे प्यारी तस्वीर मालूम होती है। इसलिए नहीं कि यह जोड़ा बहुत  खूबसूरत है या कि अपनी मासूम नवजात बिटिया को थामें यह माँ जो न्यू ज़ीलैण्ड  देश की प्रधानमंत्री भी हैं खुल कर मुस्कुरा रही हैं। इसलिए भी नहीं वे छह हफ्ते बाद फिर काम पर लौटेंगी तब तक  उनका काम उप -प्रधानमंत्री के हवाले होगा। मुझे यह तस्वीर पसंद है क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी का का पहला नाम नेवे रखा है जिसका वहां की आदिवासी बोली में अर्थ है चमकीला, प्रखर। .... और नाम का अगला हिस्सा है ते अरोहा जिसके मायने है प्रेम। इसलिए भी  क्योंकि वे अगस्त 2017  में न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री बनीं और अक्टूबर में उन्होंने अपनी प्रग्नेंसी ज़ाहिर की और कोई हाय -तौबा नहीं मची। और पसंद इसलिए भी कि उनके साथी और उन्होंने अस्पताल छोड़ते हुए एक छोटी-सी  प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब देश सँभालते हुए माँ बनना कोई बड़ी घटना नहीं रह जाएगी। उन्होंने कहा कि वह बेहतर समय तब...

lights camera fraction

चित्र
लाइट्स कैमरा फ्रैक्शन। ये  एक्शन, फ्रैक्शन यानी दो  फाड़ में उस वक़्त बदला जब कल गुरुवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह  में यह तय हुआ कि कुछ ख़ास  पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ  कोविंद देंगे और  कुछ सूचना  और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी। सम्मान हासिल करने वालों को इस बात से एतराज़ था कि वे देश  के राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेने आए  हैं  जो दलगत राजनीति से ऊपर और देश के प्रथम नागरिक हैं। हालत यह हुई कि सवा सौ  में से 50  सम्मानित अतिथि आये थे लेकिन समारोह में नहीं शामिल  हुए। जिन ख़ास 11 को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया उनमें से एक ने भी  कहा कि मैं इनके साथ हूँ लेकिन अवार्ड इसलिए ले रहा हूँ क्योंकि यह राष्ट्रपति की अवमानना होती।                           बहरहाल 65 सालों  की परंपरा को यह बड़ा सदमा है जब राष्ट्रिय सम्मान का यूं बहिष्कार हो। बेशक इन हालात से बचा जा सकता था क्योंकि अवार्ड लेने वालों को जो चिट्ठी  मिली थी उसमें उन्ह...

स्वरा आप अमेज़न की तरह नहीं डरेंगी

चित्र
स्वरा भास्कर जी आप कैसे भूल गईं अपनी इंडस्ट्री की रवायत को। यहाँ दिलो-दिमाग साथ रखने की छूट नहीं है। सज-धज कर आओ, काम ख़त्म करो। खूब धन मिलेगा। नए-नए एंडोर्समेंट मिलेंगे। आपको अमेज़न ने ब्रांड कैंपेनर  बनाया था। आपने ट्वीट किया। आप ट्रोल हुईं। कोई बड़ी बात नहीं, बड़ी बात यह है कि कंपनी ने भी उस ट्वीट से खुद को अलग कर लिया।डिलीट कर दिया।  आपका दिमाग़ आपका नुक़सान करा रहा हैस्वरा । बोल के लब सिले हैं तेरे ,बोल के ज़ुबां अब तक तेरी नहीं है। फैज़ साहब से मुआफ़ी के साथ कि अभी कुछ भी तेरा, तेरा नहीं है। आज़ादी ख़ामख़याली है। अभी कुछ दिन पहले की बात है हैदराबाद में एक एंकर ने यह लिखकर ख़ुदकुशी कर ली थी कि उसका दिमाग उसका सबसे बड़ा दुश्मन है। तेलुगु चैनल की एंकर राधिका रेड्डी  ने यह कदम उस रात नौ बजे का बुलेटिन ख़त्म करने के बाद उठाया। वह ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चे  की माँ भी थीं। my brain is my enemy यही लिखा था उन्होंने अपने ख़ुदकुशी नोट में। इससे पहले ज़रूर क्लीवेज के जवाब में दीपिका पादुकोण एक  ताकतवर अख़बार को अपने दिमाग से रूबरू करवा चुकी हैं।  स...

ब्लैकमेल को A सर्टिफ़िकेट मिलना था

चित्र
कल हिंदी फ़िल्म ब्लैकमेल देखी। इरफ़ान ख़ान वह नाम है जिनके अभिनय प्रतिभा के लिए टिकट लेने के लिए बट , परन्तु, लेकिन, किन्तु कभी सर नहीं उठाते । फिर इरफ़ान निराश भी नहीं करते हैं । वे वह सब सहजता से फिल्म के लिए कर जाते हैं जिसे करने का साहस हिंदी फिल्मों की  स्टार ब्रिगेड में नहीं होता। दफ्तर के सहकर्मियों की मेज़ से लड़कियों की तस्वीरें चुराकर वॉशरूम ले जाने का साहस भला किस स्टार में हो सकता है। सहकर्मी जब यह कहे कि प्रभा वर्जिन  है, मैं दावे के साथ कह सकता हूँ क्योंकि उसके होंठ बहुत पतले हैं। .. और मैं लड़की को देखकर बता सकता हूँ कि उसका स्टेटस क्या है ,यह सुनने का साहस भी इरफ़ान के निभाए किरदार के पास ही हो सकता है।ऐसा लिखने की ज़रुरत केवल इसलिए महसूस हुई क्योंकि फिल्म को बच्चों के लिए भी जारी किया गया है। यह कोई पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा नहीं है।         दरअसल फ़िल्म उस पति पत्नी की कहानी है जिनकी शादी में एकतरफ़ा प्रेम  है। लड़की शादी इसलिए करती है क्योंकि उसके प्रेमी रंजीत ने उसे धोखा  दिया है। वह प्रेमी जिससे शादी करता है वह अमीर है...

आपके दिल में पूर्वोत्तर और सिंध दोनों के लिए खोट है

कुछ दिन पहले कांग्रेस के सांसद रिपुन बोरा ने राजयसभा में  एक निजी प्रस्ताव देते हुए राष्ट्रगान में संशोधन की मांग की। इस प्रस्ताव में उन्होंने 'सिंध' शब्द हटाकर इसकी जगह 'पूर्वोत्तर' जोड़ने को कहा है। बोरा ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'सिंध' शब्द सिंध प्रांत का प्रतिनिधित्व करता है, जो अब भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का हिस्सा है। इसे हटाना चाहिए और देश के एक महत्वपूर्ण हिस्से 'उत्तर पूर्व' क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शब्द को जोड़ा जाए।  आज़ादी के इतने बरसों बाद और इस बीच यही लगता रहा कि पाकिस्तान से कभी भी यह एतराज़ आ सकता है कि भारत के राष्ट्रगान में सिंध शब्द क्यों है, यह तो हमारे देश का हिस्सा है लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बहुत अच्छा हुआ। तकलीफ़ की मरोड़ें हमारे अपने  ही  देश  से  उठती रही हैं। इस बार ये तकलीफ़  कांग्रेस के सांसद रिपुन बोरा को हुई  है। बेशक पूर्वोत्तर जोड़ा  जाना चाहिए लेकिन सिंध हटाकर क्यों ?  किसी को हटाकर किसी को जोड़ने को ही विस्थापन कहते हैं और  सिंधी इस पीड़ा को  भुगत चुके हैं।  इस भावु...