संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शादी में सब चलता है रेप भी

चित्र
'रेवोलुशनरी रोड्स' उसी जोड़े की हॉलीवुड फ़िल्म है जिनकी पहली ही फ़िल्म ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था।आलीशान जहाज टाइटैनिक के डूबने की दास्तान में जब रोज़ और जैक का प्रेम  उतरता है तब यह फ़िल्म ज़्यादातर दर्शकों की आल टाइम फ़ैवरेट की सूची में आ जाती है। रेवोलुशनरी रोड्स में केट विंसलेट अप्रैल हैं और लिओनार्दो डिकैप्रियो  फ्रैंक। दोनों का दाम्पत्य अच्छा नज़र आता है, बच्चे भी हैं लेकिन ज़िन्दगी में गहरा खालीपन है। फ्रैंक अपनी सेल्समेन की नौकरी से ऊब रहा है। अप्रैल उसे याद दिलाती है कि फ्रैंक तुम जैसे जीना भूल रहे हो, क्यों ना हम, सब कुछ छोड़ पैरिस चलें क्योंकि यही तो तुम्हारा सपना था जब तुमने कहा था कि मैं हर चीज़ महसूस करना चाहता हूं, बस ज़िन्दगी जीना चाहता हूं। दोनों पैरिस जाने का मन बना लेते हैं। फिर अचानक फ्रैंक को नौकरी में तरक्की का प्रस्ताव मिलता है और वह यहीं रह जाना चाहता है लेकिन अप्रैल को बता नहीं पाता। वह खेल रचता है। अप्रैल गर्भवती हो जाती है। अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने की तैयारी में देश छोड़ना मुश्किल होता है। इस तर्क के आधार पर फ्रैंक पैरिस जाने का फ़ैसला बदलना चाहता ह...